Skip to content
doubtly

1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)हिंदुस्तान में तुलसीदास भी प्रसिद्ध हैं और तुलसी का बिरवा भी, बल्कि अगर यों कहें कि यहाँ जनजीवन में तुलसी का पौधा बहुत महत्त्वपूर्ण है तो अत्युक्ति न होगी। अधिकांश घ…

1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

हिंदुस्तान में तुलसीदास भी प्रसिद्ध हैं और तुलसी का बिरवा भी, बल्कि अगर यों कहें कि यहाँ जनजीवन में तुलसी का पौधा बहुत महत्त्वपूर्ण है तो अत्युक्ति न होगी। अधिकांश घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है, जिसकी कि स्त्रियाँ पूजा करती हैं। ग्रामीण या आम भाषा में लोग इसे तुलसा भी कहते हैं। इसी तुलसी के संबंध में विशेष बात यह है कि इसे बहुत उपयोगी माना गया है। सर्दी, खाँसी के साथ विविध बीमारियों में तुलसी का सेवन किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ‘बेसिल’ या ‘सेक्रेड बेसिल’ यानी पवित्र तुलसी कहते हैं। और इसीलिए पवित्रता का बोध कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक नामकरण में, जो कि लैटिन भाषा में होता है, इसे ‘ओसिमम सैक्टम’ कहा गया है। अंग्रेजी का बेसिल शब्द ग्रीक भाषा के ‘बसिलिकोन’ शब्द से व्युत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है राजसी। फ्रांस वाले इसीलिए इसे ‘ल प्लांती रोयली’ अर्थात राजसी पौधा कहते हैं।

(1) उचित जोड़ियाँ मिलाकर फिर से लिखिए : (2)
[तालिका : ‘अ’ स्तंभ – (1) हिंदुस्तान (2) अंग्रेजी नाम (3) राजसी पौधा (4) वैज्ञानिक नाम; ‘आ’ स्तंभ – (अ) बेसिल (आ) ग्रामीण भाषा (इ) ओसिमम सैक्टम (ई) तुलसीदास (उ) ल प्लांती रोयली]

(2) ‘बहुपयोगी तुलसी’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) (1) हिंदुस्तान – (ई) तुलसीदास (2) अंग्रेजी नाम – (अ) बेसिल (3) राजसी पौधा – (उ) ल प्लांती रोयली (4) वैज्ञानिक नाम – (इ) ओसिमम सैक्टम

(2) तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। सर्दी, खाँसी और अनेक बीमारियों में इसका सेवन लाभदायक है। घर के आँगन में लगी तुलसी वातावरण को शुद्ध रखती है और धार्मिक दृष्टि से भी पवित्र मानी जाती है। इसीलिए तुलसी सचमुच बहुपयोगी है।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.