महात्मा गांधी विद्यालय में शिक्षक दिवस उत्साह से संपन्न
सातारा, 5 सितंबर : महात्मा गांधी विद्यालय, सातारा के सभागृह में आज सुबह 9 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस समारोह’ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री. एस. के. पाटील ने की। दीप प्रज्वलन तथा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम आरंभ हुआ।
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर विभिन्न कक्षाओं में पाठ पढ़ाए। विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और लघुनाटिका प्रस्तुत की तथा सभी शिक्षकों को गुलाब और शुभकामना-पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्त्व समझाया। दोपहर 12 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।