Skip to content
doubtly

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)गोवा! यह नाम सुनते ही सभी का मन तरंगायित हो उठता है और हो भी क्यों न, यहाँ की प्रकृति, आबोहवा और जीवनशैली का आकर्षण ही ऐसा है कि पर्यटक खुद-ब-खुद यहाँ खिंचे चले आते ह…

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

गोवा! यह नाम सुनते ही सभी का मन तरंगायित हो उठता है और हो भी क्यों न, यहाँ की प्रकृति, आबोहवा और जीवनशैली का आकर्षण ही ऐसा है कि पर्यटक खुद-ब-खुद यहाँ खिंचे चले आते हैं। देश के एक कोने में स्थित होने के बावजूद यह छोटा-सा राज्य प्रत्येक पर्यटक के दिल की धड़कन है। यही कारण है कि मैं भी अपने परिवार के साथ इंदौर से गोवा जा पहुँचा। खंडवा से मेरे साढ़ू साहब भी सपरिवार हमारे साथ शामिल हो गए।

23 नवंबर को जब ‘गोवा एक्सप्रेस’ मड़गाँव रुकी तो सुबह का उजास हो गया था। एक टैक्सी के हॉर्न ने मेरा ध्यान उसकी ओर खींचा और हम फटाफट उसमें बैठ गए। टैक्सी एक पतली-सी सड़क पर दौड़ पड़ी। शीतल हवा के झोंकों से मन प्रसन्न हो गया और यात्रा की सारी थकान मिट गई। मैं सोचने लगा कि पर्यटन का भी अपना ही आनंद है। जब हम जीवन की कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हों तो उनसे निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका पर्यटन ही है। बदले हुए वातावरण के कारण मन तरोताजा हो जाता है तथा शरीर को कुछ समय के लिए विश्राम मिल जाता है।

(1) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए : (2)
(i) लेखक के साढ़ू साहब का शहर – ........
(ii) लेखक का शहर – ........
(iii) लेखक इस स्टेशन पर उतरे – ........
(iv) लेखक ने इस रेल से सफर किया – ........

(2) निम्नलिखित गलत विधानों को सही करके लिखिए : (2)
(i) टैक्सी एक बड़ी-सी सड़क पर दौड़ी।
(ii) बदले हुए वातावरण के कारण मन तरोताजा नहीं हो जाता है।

(3) गद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (2)
(i) अंग्रेजी शब्द : (1) ........ (2) ........
(ii) उपसर्गयुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1) अप्रसन्न – ........ (2) असमय – ........

(4) ‘निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका पर्यटन है’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) (i) खंडवा (ii) इंदौर (iii) मड़गाँव (iv) गोवा एक्सप्रेस

(2) (i) टैक्सी एक पतली-सी सड़क पर दौड़ी।
(ii) बदले हुए वातावरण के कारण मन तरोताजा हो जाता है।

(3) (i) (1) टैक्सी (2) एक्सप्रेस (अन्य : हॉर्न)
(ii) (1) अप्रसन्न – प्रसन्न (2) असमय – समय

(4) जीवन में कई समस्याएँ, तनाव और थकान घेर लेते हैं। घर-परिवार से दूर नए स्थान, बदला हुआ वातावरण और प्रकृति का सान्निध्य मन को हल्का कर देता है। पर्यटन से नई जगहें, लोग और संस्कृति देखने का अवसर मिलता है। इसलिए चिंताओं से निजात पाने का सबसे अच्छा साधन पर्यटन है।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.