कै. बापूसाहेब पाटील विद्यालय में बालदिवस उत्साह से संपन्न
लातूर, 14 नवंबर : कै. बापूसाहेब पाटील विद्यालय, लातूर के सभागृह में आज सुबह 9 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर ‘बालदिवस’ समारोह मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री. रा. ना. देशमुख ने की।
कार्यक्रम का आरंभ नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर निबंध, चित्रकला और भाषण स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लघुनाटिका प्रस्तुत की। शिक्षकों ने बच्चों के साथ खेल खेले तथा मिठाई बाँटी गई।
प्रधानाचार्य ने नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। दोपहर 1 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।