3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।यह मिट्टी, हुए प्रह्लाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,जयमल-पत…
3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)
यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।
यह मिट्टी, हुए प्रह्लाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,
जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!
इस कारण हम तुमसे बढ़कर, हम सबके आगे चुप रहिए।
अजी चुप रहिए, हाँ चुप रहिए। हम उस धरती के लड़के हैं......
(1) आकृति में लिखिए : (2)
[आकृति : केंद्र में ‘पद्यांश में उल्लिखित विशेष व्यक्ति’; चारों कोनों पर चार रिक्त कोष्ठक]
(2) भारत के वीर सपूतों की विशेषताएँ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)