1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)अजय रोज की तरह सीटी बजाता हुआ घर में घुसा। लेकिन दरवाजे पर ही उसकी साँस जैसे अटककर रह गई। बरामदे में एक बड़ा-सा अल्सेशियन कुत्ता बैठा था, जो बिलकुल शेर की तरह लग रहा…
1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)
अजय रोज की तरह सीटी बजाता हुआ घर में घुसा। लेकिन दरवाजे पर ही उसकी साँस जैसे अटककर रह गई। बरामदे में एक बड़ा-सा अल्सेशियन कुत्ता बैठा था, जो बिलकुल शेर की तरह लग रहा था।
‘मम्मी......!’ उसने दरवाजे के बाहर खड़े होकर जोर से आवाज दी। उसकी आवाज के साथ ही मम्मी बाहर आई। पीछे-पीछे पापा और राय अंकल भी थे। साथ में जो थीं, शायद राय आंटी थीं।
‘अरे अजय! डरते नहीं बेटा’, अंकल ने कहा : ‘यह काटता थोड़े ही है। आओ, इससे तुम्हारी दोस्ती करा दें। जाली! कम हियर ............ शेक हैंड्स विद अजय।’
जाली उनके पास आया। उसने अपना दाहिना पंजा उठाया। अजय की डर के मारे जान निकली जा रही थी। पर मेहमानों के सामने रोब बनाए रखने के लिए उसने अपना हाथ धीरे से जाली की तरफ बढ़ा दिया।
(i) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
[आकृति : ऊपर ‘गद्यांश में उल्लिखित पात्र’ तथा उसके नीचे चार रिक्त कोष्ठक]
(ii) ‘जानवरों के प्रति स्नेह’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)