Skip to content
doubtly

5. (अ) (ii) गद्य आकलन – प्रश्न निर्मिति : (4 अंक)निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :‘भारत एक विकासशील देश है, परंतु अपने बौद्धिक क्षेत्र में भारत एक पूर्ण विकसित देश है।’ एक समीक्षक की इस…

5. (अ) (ii) गद्य आकलन – प्रश्न निर्मिति : (4 अंक)

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

‘भारत एक विकासशील देश है, परंतु अपने बौद्धिक क्षेत्र में भारत एक पूर्ण विकसित देश है।’ एक समीक्षक की इस उक्ति के सत्य को प्रमाणित कर रहा एक जीता-जागता उदाहरण है भारत का एक प्रज्ञापुरुष, वैज्ञानिक और चिंतक रघुनाथ माशेलकर!

विज्ञान की दुनिया में आप आज के सर्वाधिक चर्चित वैज्ञानिक हैं। कभी किसी बड़े सम्मान, किसी पुरस्कार के लिए, कभी किसी वैज्ञानिक नीति को समझाते हुए तो कभी किसी पेटेंट के लिए संघर्ष करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों के विविध समारोह के प्रमुख अतिथि या अध्यक्ष के रूप में आपका नाम निरंतर प्रसार माध्यमों में झलकता रहता है। आपके अध्यक्ष पद से भूषित अनेक ‘माशेलकर समितियों’ ने विविध सामाजिक, शैक्षिक, औषधि, ऑटोमोबाइल, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों की नीतियों को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। आप ‘भारतीय वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ के महानिदेशक और ‘भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी’ के अध्यक्ष तथा अनेक नामवर संस्थाओं के सदस्य रहे हैं।

1 answer

Best answer

(1) भारत को बौद्धिक क्षेत्र में कैसा देश कहा गया है? — भारत अपने बौद्धिक क्षेत्र में एक पूर्ण विकसित देश है।

(2) रघुनाथ माशेलकर कौन हैं? — वे भारत के एक प्रज्ञापुरुष, वैज्ञानिक और चिंतक हैं।

(3) ‘माशेलकर समितियों’ ने किन क्षेत्रों की नीतियाँ निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है? — सामाजिक, शैक्षिक, औषधि, ऑटोमोबाइल, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों की नीतियों को निर्धारित करने में।

(4) रघुनाथ माशेलकर किस संस्था के महानिदेशक रहे हैं? — वे ‘भारतीय वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ के महानिदेशक रहे हैं।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.