(नमूना उत्तर)
समता विद्यालय में ‘वाचन प्रेरणा दिन’ उत्साह से संपन्न
परतवाड़ा, 15 अक्टूबर : डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में समता विद्यालय, कांडली, परतवाड़ा के सभागृह में आज सुबह 10 बजे ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह मनाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य श्री. व्ही. आर. देशमुख ने की।
विद्यार्थियों ने पुस्तक-प्रदर्शनी सजाई तथा प्रिय पुस्तकों पर भाषण दिए। पुस्तकालयाध्यक्ष ने रोज आधा घंटा पढ़ने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य ने डॉ. कलाम के पठन-प्रेम का उदाहरण देते हुए वाचन को ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ स्रोत बताया।
अंत में विजेताओं को पुरस्कार तथा सभी को पुस्तकें भेंट की गईं। दोपहर 1 बजे आभार के साथ समारोह संपन्न हुआ।