(अनौपचारिक पत्र)
(नमूना उत्तर)
दिनांक : 12 मार्च 2024
राजेश/रजनी शर्मा,
मातोश्री छात्रालय,
चिचेवड।
प्रिय सुयश,
शुभाशीर्वाद।
आशा है, तुम ‘नंदनवन’ कालोनी, नांदेड़ में स्वस्थ हो और पढ़ाई ठीक चल रही होगी। पिछली बार घर आए थे तब मैंने देखा कि तुम सुबह देर तक सोते हो और थोड़ी-सी दूरी पर भी रिक्षा ले लेते हो। इसलिए आज योग के महत्त्व के बारे में तुमसे कुछ कहना चाहता/चाहती हूँ।
योग हमारे देश की प्राचीन देन है। रोज सुबह आधा घंटा योग करने से शरीर लचीला और मन शांत रहता है। मोटापा, सुस्ती और एकाग्रता की कमी दूर होती है तथा रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। प्राणायाम से मन की चिंता घटती है और पढ़ाई में ध्यान टिकता है। योग से हमें बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।
इसलिए रोज सुबह उठकर कम-से-कम बीस मिनट योग और प्राणायाम अवश्य करो। शुरू में किसी प्रशिक्षक की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और अच्छी पढ़ाई संभव है।
माताजी-पिताजी को प्रणाम।
तुम्हारा बड़ा भाई/तुम्हारी बड़ी बहन,
राजेश/रजनी
अथवा
(औपचारिक पत्र)
(नमूना उत्तर)
दिनांक : 12 मार्च 2024
प्रति,
मा. व्यवस्थापक,
मीरा स्पोर्ट्स, आज़ाद चौक,
सातारा।
विषय : क्रिकेट खेल सामग्री माँगने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं अनिकेत/अनिशा सोनवणे, गांधी मार्ग, सांगली का/की निवासी हूँ। मेरे विद्यालय की क्रिकेट टीम आगामी जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। हमारी टीम को खेल सामग्री की आवश्यकता है।
अतः आपसे विनती है कि निम्न सामग्री हमें उचित दर पर उपलब्ध कराने की कृपा करें : दो क्रिकेट बैट, चार गेंदें, एक विकेट-सेट, दो हेल्मेट, पैड और दस्ताने। सामग्री की कीमत की जानकारी तथा बिल सहित सामग्री भेजने का कष्ट करें। हमें शीघ्र आवश्यकता है।
धन्यवाद।
भवदीय/भवदीया,
अनिकेत/अनिशा सोनवणे
गांधी मार्ग, सांगली