गुरुकृपा विद्यालय में स्वतंत्रता दिन उत्साह से मनाया गया
बीड, 15 अगस्त : गुरुकृपा विद्यालय, बीड के प्रांगण में आज सुबह 8 बजे ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री. एस. आर. देशमुख ने की। ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान से समारोह का आरंभ हुआ।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और लघुनाटिका प्रस्तुत की। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने भाषण में देश की एकता और अनुशासन का महत्त्व समझाया तथा विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
अंत में मिठाई वितरण तथा आभार प्रदर्शन के साथ सुबह 10 बजे समारोह संपन्न हुआ।