3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)हम उस धरती के लड़के हैं, जिस धरती की बातेंक्या कहिए; अजी क्या कहिए; हाँ क्या कहिए।यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।यह मिट्टी, हुए प्रहलाद जहाँ…
3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)
हम उस धरती के लड़के हैं, जिस धरती की बातें
क्या कहिए; अजी क्या कहिए; हाँ क्या कहिए।
यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।
यह मिट्टी, हुए प्रहलाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,
जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!
इस कारण हम तुमसे बढ़कर, हम सबके आगे चुप रहिए।
अजी चुप रहिए, हाँ चुप रहिए। हम उस धरती के लड़के हैं.......
(1) विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : (2)
(i) किसी को कुछ न गिनने वाला → ........
(ii) अपनी लगन का सच्चा → ........
(iii) इस मिट्टी में खेलने वाला → ........
(iv) शेरों के जबड़े खुलवाकर दाँत गिनने वाला → ........
(2) ‘सफलता के लिए लगन की आवश्यकता’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)