Skip to content
doubtly

निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्नों का प्रयोग कर वाक्य पुनः लिखिए : १. ओह कंबखत ने कितनी बेदर्दी से पीटा है २. मैंने कराहते हुए पूछा मैं कहाँ हूँ ३. मँझली भाभी मुट्ठी भर बुँदियाँ सूप में फेंककर चली गई ४. बड़ी बेटी ने ससुराल से संवाद भेजा है उसकी…

(१) निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्नों का प्रयोग कर वाक्य पुनः लिखिए : १. ओह कंबखत ने कितनी बेदर्दी से पीटा है २. मैंने कराहते हुए पूछा मैं कहाँ हूँ ३. मँझली भाभी मुट्ठी भर बुँदियाँ सूप में फेंककर चली गई ४. बड़ी बेटी ने ससुराल से संवाद भेजा है उसकी ननद रूठी हुई है मोथी की शीतलपाटी के लिए ५. केवल टीका नथुनी और बिछिया रख लिए थे ६. ठहरो मैं माँ से जाकर कहती हूँ इतनी बड़ी बात ७. टाँग का टूटना यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना ८. जल्दी-जल्दी पैर बढ़ा ९. लक्ष्मी चल अरे गऊशाला यहाँ से दो किलोमीटर दूर है १०. मानो उनकी एक आँख पूछ रही हो कहो कविता कैसी रही

1 answer

Best answer

  1. ‘‘ओह ! कंबखत ने कितनी बेदर्दी से पीटा है ।’’
  2. मैंने कराहते हुए पूछा- ‘‘मैं कहाँ हूँ ?’’
  3. मँझली भाभी मुट्ठी भर बुँदियाँ सूप में फेंककर चली गई ।
  4. बड़ी बेटी ने ससुराल से संवाद भेजा है, उसकी ननद रूठी हुई है, मोथी की शीतलपाटी के लिए ।
  5. केवल टीका, नथुनी और बिछिया रख लिए थे ।
  6. ‘‘ठहरो ! मैं माँ से जाकर कहती हूँ । इतनी बड़ी बात !’’
  7. ‘टाँग का टूटना’ यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना ।
  8. ‘‘जल्दी-जल्दी पैर बढ़ा ।’’
  9. ‘‘लक्ष्मी चल, अरे ! गऊशाला यहाँ से दो किलोमीटर दूर है ।’’
  10. मानो उनकी एक आँख पूछ रही हो- ‘कहो, कविता कैसी रही ?’
Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.