कर (टैक्स) वह धनराशि है जो नागरिक अपनी आय और खरीदी गई वस्तुओं पर सरकार को देते हैं । सरकार इसी पैसे से सड़कें, पुल, अस्पताल, विद्यालय, बिजली-पानी की व्यवस्था और देश की सुरक्षा का खर्च चलाती है । गरीबों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाएँ भी कर से ही चलती हैं ।
यदि लोग कर की चोरी करें तो सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन नहीं रहता और देश की प्रगति रुक जाती है । ईमानदारी से समय पर कर जमा करना हर नागरिक का कर्तव्य है । इससे काले धन पर रोक लगती है और आर्थिक विषमता कम होती है ।
इसलिए सच ही कहा गया है कि कर जमा करना देश के विकास को गति देना है ।