संदेश वहन के आधुनिक साधन : लाभ-हानि
पहले संदेश कबूतरों, दूतों और डाक द्वारा भेजे जाते थे, जिनमें कई दिन लग जाते थे । आज मोबाइल फोन, ई-मेल, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों से कुछ ही क्षणों में संदेश दुनिया के किसी भी कोने में पहुँच जाता है ।
लाभ : समय और धन की बचत होती है, आपातकाल में तुरंत सहायता मिलती है, व्यापार, शिक्षा और नौकरी के काम घर बैठे हो जाते हैं तथा दूर रहने वाले प्रियजनों से रोज बात हो जाती है ।
हानि : इनके अधिक उपयोग से आँखों और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, आमने-सामने बातचीत और पत्रों की आत्मीयता कम हो गई है, झूठी खबरें और साइबर अपराध भी बढ़े हैं ।
अतः हमें इन साधनों का उपयोग समझदारी और संयम से करना चाहिए ।