Skip to content
doubtly
Chapter: Hindi· 10th

परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्याँश के आधार पर लिखिए। (परीक्षोपयोगी नहीं है)

परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्याँश के आधार पर लिखिए। (परीक्षोपयोगी नहीं है)

बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही॥भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही॥सहसबाहुभुज छेदनिहारा। परसु बिलोकु महीपकुमारा॥मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर॥

Asked Student doubt Save WhatsApp Report

1 answer

Best answer

मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ और सारा संसार मुझे क्षत्रिय कुल के विनाशक के रूप में जानता है। मैंने अपने भुजबल से इस पृथ्वी को कई बार क्षत्रियों से विहीन कर दिया था और मुझे भगवान शिव का वरदान प्राप्त है। मैंने सहस्रबाहु को बुरी तरह से मारा था। मेरे फरसे को गौर से देख लो। तुम तो अपने व्यवहार से उस गति को पहुँच जाओगे जिससे तुम्हारे माता पिता को असहनीय पीड़ा होगी। मेरे फरसे की गर्जना सुनकर ही गर्भवती स्त्रियों का गर्भपात हो जाता है।
Anonymous · 9 Jul 2022 Report
Was this answer helpful?

Practise this chapter

Hindi

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.