Skip to content
doubtly

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)आँख खुली तो मैंने अपने-आपको एक बिस्तर पर पाया। इर्द-गिर्द कुछ परिचित-अपरिचित चेहरे खड़े थे। आँख खुलते ही उनके चेहरों पर उत्सुकता की लहर दौड़ गई। मैंने कराहते हुए पूछा…

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

आँख खुली तो मैंने अपने-आपको एक बिस्तर पर पाया। इर्द-गिर्द कुछ परिचित-अपरिचित चेहरे खड़े थे। आँख खुलते ही उनके चेहरों पर उत्सुकता की लहर दौड़ गई। मैंने कराहते हुए पूछा–‘‘मैं कहाँ हूँ ?’’

‘‘आप सार्वजनिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं। आपका ऐक्सिडेंट हो गया था। सिर्फ पैर का फ्रैक्चर हुआ है। अब घबराने की कोई बात नहीं।’’ एक चेहरा इतनी तेजी से जवाब देता है, लगता है मेरे होश आने तक वह इसलिए रुका रहा। अब मैं अपनी टाँगों की ओर देखता हूँ। मेरी एक टाँग अपनी जगह पर सही-सलामत थी और दूसरी टाँग रेत की थैली के सहारे एक स्टैंड पर लटक रही थी। मेरे दिमाग में एक नये मुहावरे का जन्म हुआ। ‘टाँग का टूटना’ यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना। सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मैं काँप उठा। अस्पताल वैसे ही एक खतरनाक शब्द होता है, फिर यदि उसके साथ सार्वजनिक शब्द चिपका हो तो समझो आत्मा से परमात्मा के मिलन होने का समय आ गया। अब मुझे यूँ लगा कि मेरी टाँग टूटना मात्र एक घटना है और सार्वजनिक अस्पताल में भरती होना दुर्घटना।

(1) उत्तर लिखिए :
(i) गद्यांश में उल्लेखित शरीर के अंग – ........ , ........ (1)
(ii) सार्वजनिक अस्पताल में भरती होना इनके मिलन जैसा है – ........ , ........ (1)

(2) उत्तर लिखिए : (2)
दुर्घटना के बाद लेखक की टाँगों की अवस्था – [ ........ ] [ ........ ]

(3) (i) गद्यांश में उल्लेखित अंग्रेजी शब्द लिखिए। (1)
(1) ........ (2) ........
(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में उल्लेखित समानार्थी शब्द लिखिए : (1)
(1) रुग्णालय – ........ (2) शक्ल – ........

(4) सार्वजनिक रुग्णालयों की स्थिति के बारे में 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) (i) आँख, टाँग (पैर) (ii) आत्मा, परमात्मा

(2) (क) एक टाँग अपनी जगह पर सही-सलामत थी। (ख) दूसरी टाँग (फ्रैक्चर के कारण) रेत की थैली के सहारे एक स्टैंड पर लटक रही थी।

(3) (i) (1) प्राइवेट वार्ड (2) ऐक्सिडेंट (अन्य : फ्रैक्चर, स्टैंड)
(ii) (1) रुग्णालय – अस्पताल (2) शक्ल – चेहरा

(4) सार्वजनिक रुग्णालय गरीब और सामान्य जनता के लिए वरदान हैं, क्योंकि वहाँ इलाज सस्ता या मुफ्त होता है। परंतु कई जगह भीड़, गंदगी, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी तथा लापरवाही दिखाई देती है। सरकार और समाज को मिलकर इनकी व्यवस्था सुधारनी चाहिए, ताकि हर रोगी को सम्मान के साथ अच्छा उपचार मिले।

Doubtly AI · 24 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.