(अनौपचारिक पत्र)
दिनांक : 10 मार्च 2025
प्रिय सोमेश,
शुभाशीर्वाद।
आशा है, तुम छात्रावास में स्वस्थ होगे और पढ़ाई ठीक चल रही होगी। पिछली बार घर आए थे तब मैंने देखा कि तुम देर रात तक मोबाइल पर गेम खेलते और वीडियो देखते रहते हो। इसी विषय पर तुमसे कुछ कहना चाहता/चाहती हूँ।
मोबाइल ज्ञान और संपर्क का उपयोगी साधन है, पर इसका अधिक प्रयोग बहुत हानिकारक है। इससे आँखें कमजोर होती हैं, नींद पूरी नहीं होती, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। पढ़ाई से ध्यान भटकता है, खेल-कूद और मित्रों से मेल-जोल छूट जाता है। सोशल मीडिया की गलत जानकारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा भी रहता है।
इसलिए मोबाइल का प्रयोग केवल जरूरत के समय और पढ़ाई के लिए सीमित समय तक ही करो। सोने से पहले मोबाइल दूर रख दो और समय मिले तो अच्छी पुस्तकें पढ़ो, खेलो। मुझे विश्वास है कि तुम मेरी बात समझोगे।
माँ-पिताजी की ओर से ढेर सारा प्यार।
तुम्हारा बड़ा भाई/तुम्हारी बड़ी बहन,
रोहन/रोहिणी चौगुले
42, विट्ठल नगर,
पंढरपूर।
ई-मेल : rohan.chougule@xxxx.com
अथवा
(औपचारिक पत्र)
दिनांक : 10 मार्च 2025
प्रति,
माननीय प्रधानाचार्य जी,
स्व. भैरोमल तलवाणी विद्यालय,
नासिक।
विषय : विद्यालय के अभिलेख में गलत जन्मतिथि सुधारने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा दसवीं ‘अ’ का/की विद्यार्थी हूँ। विद्यालय के अभिलेख में मेरी जन्मतिथि 15-08-2010 लिखी गई है, जबकि मेरी सही जन्मतिथि 15-06-2010 है। यह भूल प्रवेश के समय हुई प्रतीत होती है। इस गलती के कारण आगे बोर्ड परीक्षा व अन्य प्रमाणपत्रों में कठिनाई हो सकती है।
अतः आपसे अनुरोध है कि मेरी जन्मतिथि सुधारने की कृपा करें। प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति इस पत्र के साथ संलग्न है।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी/आपकी आज्ञाकारिणी शिष्य/शिष्या,
कल्पेश/कल्पना पाटेकर
99, शिवालय चौक, इगतपुरी
ई-मेल : ........
संलग्न : जन्म प्रमाणपत्र की प्रति