सरस्वती विद्यालय में शिक्षक दिवस संपन्न
कोल्हापुर, 5 सितंबर : सरस्वती विद्यालय, कोल्हापुर के सभागृह में आज सुबह 10 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर ‘शिक्षक दिवस’ मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता पाटील ने की। दसवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर कक्षाओं में पढ़ाया। उन्होंने गीत और भाषण प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों को गुलाब देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने अनुशासन का महत्त्व समझाया। दोपहर 1 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।