भारत का चंद्रयान मिशन-3
23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। इस दिन इसरो के चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बना।
चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से LVM3 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। रोवर ‘प्रज्ञान’ ने सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि की। लैंडिंग स्थल को ‘शिवशक्ति बिंदु’ नाम दिया गया।
चंद्रयान-2 की असफलता से सीखकर वैज्ञानिकों ने यह सफलता पाई। यह मिशन युवाओं को विज्ञान की ओर प्रेरित करता है।