5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्ननिर्मिति : (4 अंक)निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ। वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसे जमशेद जी टाटा ने…
5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्ननिर्मिति : (4 अंक)
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :
रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ। वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसे जमशेद जी टाटा ने स्थापित किया तथा उसे परिवार की कई पीढ़ियों ने विस्तृत रूप प्रदान किया।
मुंबई में संपन्न टाटा परिवार में उनका जन्म हुआ। वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा के प्रपौत्र हैं। 1940 के मध्य रतन के माता-पिता में अलगाव हो गया, उस समय वे करीब सात वर्ष के तथा छोटा भाई पाँच वर्ष का था। दोनों भाइयों को उनकी दादी लेडी नवजबाई ने पाला। मुंबई के कैंपियन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद उन्होंने 1962 में कॉरनेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला व संरचनात्मक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ली। दिसंबर, 1962 में उन्होंने टाटा उद्योग समूह में कदम रखा। पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा स्टील में भेजा गया। उन्होंने कारीगरों के साथ काम करके काम की बारीकियाँ सीखीं। 1971 में वे नेल्को (NELCO) के डायरेक्टर-इंचार्ज नियुक्त हुए किंतु कंपनी उन दिनों वित्तीय संकट से घिरी थी। उन्होंने कंपनी को उच्च तकनीकी उत्पादों के निवेश का परामर्श दिया।