Skip to content
doubtly

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper July 2024

Written board papers, 40 marks and 2 hours each: Science & Technology Part 1 and 2, Algebra, Geometry and more.

2024, July 180 minutes 80 marks Save WhatsApp

Sections

विभाग 1 – गद्य (20 अंक) 3 questions
विभाग 2 – पद्य (12 अंक) 2 questions
विभाग 3 – पूरक पठन (8 अंक) 2 questions
विभाग 4 – भाषा अध्ययन (व्याकरण) (14 अंक) 11 questions
विभाग 5 – रचना विभाग (उपयोजित लेखन) (26 अंक) 6 questions

Chapters covered

Instructions

Solve on paper with a timer, then check against the solutions.

विभाग 1 – गद्य (20 अंक)

  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    उस दिन लड़के ने तैश में आकर लक्ष्मी की पीठ पर चार डंडे बरसा दिये थे। वह बड़ी भयभीत और घबराई थी। जो भी उसके पास जाता, सिर हिला उसे मारने की कोशिश करती या फिर उछलती-कूदती, गले की रस्सी तोड़कर खूँटे से आजाद होने का प्रयास करती।

    करामत अली इधर दो-चार दिनों से अस्वस्थ था। लेकिन जब उसने यह सुना कि रहमान ने गाय की पीठ पर डंडे बरसाए हैं तो उससे रहा नहीं गया। वह किसी प्रकार चारपाई से उठकर धीरे-धीरे चलकर बथान में आया। आगे बढ़कर उसके माथे पर हाथ फेरा, पुचकारा और हौले-से उसकी पीठ पर हाथ फेरा। लक्ष्मी के शरीर में एक सिहरन-सी दौड़ गई।

    ‘‘ओह! कंबख्त ने कितनी बेदर्दी से पीटा है।’’

    उसकी बीबी रमजानी बोली – ‘‘लो, चोट की जगह पर यह रोगन लगा दो। बेचारी को आराम मिलेगा।’’

    करामत अली गुस्से में बोला – ‘‘क्या अच्छा हो अगर इसी लाठी से तुम्हारे रहमान के दोनों हाथ तोड़ दिए जाएँ। कहीं इस तरह पीटा जाता है ?’’

    रमजानी बोली – ‘‘लक्ष्मी ने आज भी दूध नहीं दिया।’’

    ‘‘तो उसकी सजा इसे लाठियों से दी गई।’’

    ‘‘रहमान से गलती हो गई, इसे वह भी कबूलता है।’’

    (1) आकृति में उत्तर लिखिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘गद्यांश में उल्लेखित पात्रों के नाम’’ तथा उससे नीचे की ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    मार के कारण लक्ष्मी की हुई स्थिति –
    (i) ........
    (ii) ........

    (3) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) एकवचन और बहुवचन शब्द की एक जोड़ी ........ (1)
    (ii) शब्द समूह के लिए एक शब्द लिखिए : (1)
    (1) पालतू गाय-बैलों के रहने का स्थान ........
    (2) छोटा पलंग अथवा खाट ........

    (4) ‘अपनी गलती को स्वीकारने में ही समझदारी है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks See answer →
  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    तिवारी जी : आपका पहला उपन्यास कौनसा है ?

    नागर जी : पहला उपन्यास लिखा 1944 में ‘महाकाल’, जो छपा 1946 में। बंगाल से लौटकर इसे लिखा था।

    तिवारी जी : क्या यही बाद में ‘भूख’ नाम से प्रकाशित हुआ ?

    नागर जी : हाँ।

    तिवारी जी : नागर जी, आप अपने समय के और कौन-कौनसे लेखकों के संपर्क-प्रभाव में रहे ?

    नागर जी : जगन्नाथदास रत्नाकर, गोपाल राय गहमरी, प्रेमचंद, किशोरी लाल गोस्वामी, लक्ष्मीधर वाजपेयी आदि के नाम याद आते हैं। माधव शुक्ल हमारे यहाँ आते थे। वे आजानुबाहु थे, ढीला कुरता पहनते थे और कुरते की जेब में जलियाँवाला बाग की खून सनी मिट्टी हमेशा रखे रहते थे। 1931 से 37 तक मैं प्रतिवर्ष कोलकाता जाकर शरतचंद्र से मिलता रहा, उनके गाँव भी गया।

    तिवारी जी : पुराने साहित्यकारों में आप किसको अपना आदर्श मानते हैं ?

    नागर जी : तुलसीदास को तो मुझे घुट्टी में पिलाया गया है। बाबा, शाम को नित्य प्रति ‘रामचरितमानस’ मुझसे पढ़वाकर सुनते थे। श्लोक जबरदस्ती याद करवाते थे।

    तिवारी जी : नागर जी, आपने ‘खंजन नयन’ में सूरदास के चमत्कारों का बहुत विस्तार से वर्णन किया है। क्या इनपर आपका विश्वास है ?

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘नागर जी इन लेखकों के संपर्क-प्रभाव में रहे’’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) (i) तालिका पूर्ण कीजिए : (1)
    [तालिका — रचनाकार | रचना : (1) अमृतलाल नागर जी – ........ (2) तुलसीदास – ........]
    (ii) कृति पूर्ण कीजिए : (1)
    [केंद्र में ‘‘माधव शुक्ल की विशेषताएँ’’ तथा नीचे दो रिक्त कोष्ठक]

    (3) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) उपसर्गयुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1)
    (1) अप्रकाशित – ........ (2) अविश्वास – ........
    (ii) प्रत्यययुक्त शब्द : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (4) ‘पुस्तकें ज्ञान प्राप्ति का साधन’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks See answer →
  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    साक्षात्कारकर्ता : आपकी और रुचियाँ क्या हैं ?

    प्रीति : खाना-पीना, गप्पें मारना, काम करना – नशे की तरह। संगीत तो है ही, मन को शांति मिलती है इससे! और मैं खूब पढ़ती हूँ – जीवनियाँ, आत्मकथाएँ, उपन्यास, विज्ञान–सब कुछ !

    साक्षात्कारकर्ता : (आश्चर्यचकित स्वर में) पर कैसे ? आपके आदर्श (Icon) कौन थे ?

    प्रीति : कंप्यूटर पर। मैं हेलेन केलर की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने दृष्टिहीनों के लिए पढ़ना-लिखना सुलभ कर दिया। मैं ‘गीता’ और ‘सुखमनी साहब’ का पाठ भी करती हूँ। परिवार हमेशा मेरे साथ रहा है। पिता ने सिखाया – अपने से नीचे देखोगे तो सुखी रहोगे। तुम्हारे पास सब कुछ है। पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, पूरी प्रकृति क्या ये कम आदर्श हैं सुखमय जीवन जीने के लिए!

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘प्रीति मोंगा जी ये खूब पढ़ती थीं’’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) सुखमय जीवन के बारे में 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks See answer →

विभाग 2 – पद्य (12 अंक)

  1. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    हरि विन कूण गती मेरी।
    तुम मेरे प्रतिपाल कहिये मैं रावरी चेरी।
    आदि-अंत निज नाँव तेरो ही मायें फेरी।
    बेर-बेर पुकार कहूँ प्रभु आरति है तेरी।
    यौ संसार बिकार सागर बीच में घेरी।
    नाव फाटी प्रभु पाल बाँधो बूडत है बेरी।
    बिरहणि पिवकी बाट जौवै राखल्यो नेरी।
    दासी मीरा राम रटत है मैं सरण हूँ तेरी।

    (1) कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर लिखिए : (2)
    (बिरहणि, हरि, मीरा, नाव, आरति)
    (i) अपने आप को चेरी मानने वाली ........
    (ii) मीराबाई का प्रतिपाल करने वाले ........
    (iii) संसार विकार में घिरने वाली ........
    (iv) पिवकी बाट देखने वाली ........

    (2) निम्न शब्दों के अर्थ पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (i) [तालिका — अर्थ | शब्द : दासी – ........ ; भगवान – ........]
    (ii) पद्यांश में उल्लेखित शब्दयुग्म ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks See answer →
  2. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    मेरे घर छापा पड़ा, छोटा नहीं बहुत बड़ा
    वे आए, घर में घुसे, और बोले-सोना कहाँ है ?
    मैंने कहा-मेरी आँखों में है, कई रात से नहीं सोया हूँ
    वे रोष में आकर बोले-स्वर्ण दो स्वर्ण!
    मैंने जोश में आकर कहा-सुवर्ण मैंने अपने काव्य में बिखेरे हैं उन्हें कैसे दे दूँ।
    वे झुँझलाकर बोले, तुम समझे नहीं
    हमें तुम्हारा अनधिकृत रूप से अर्जित अर्थ चाहिए
    मैं मुसकाकर बोला, अर्थ मेरी नई कविताओं में है
    तुम्हें मिल जाए तो ढूँढ़ लो।

    (1) पद्यांश में उल्लेखित भाव दर्शाने वाले शब्द : (2)
    (i) ........
    (ii) ........
    (iii) ........
    (iv) ........

    (2) पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) विलोम शब्द : (1)
    (1) अनधिकृत × ........ (2) पुरानी × ........
    (ii) समानार्थी शब्द : (1)
    (1) कनक – ........ (2) रजनी – ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks See answer →

विभाग 3 – पूरक पठन (8 अंक)

  1. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    जिस गली में आजकल रहता हूँ – वहाँ एक आसमान भी है लेकिन दिखाई नहीं देता। उस गली में पेड़ भी नहीं हैं, न ही पेड़ लगाने की गुंजाइश ही है। मकान ही मकान हैं। इतने मकान कि लगता है मकान पर मकान लदे हैं। लंद-फंद मकानों की एक बहुत बड़ी भीड़, जो एक सँकरी गली में फँस गई और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। जिस मकान में रहता हूँ, उसके बाहर झाँकने से ‘बाहर’ नहीं सिर्फ दूसरे मकान और एक गंदी व तंग गली दिखाई देती है। चिड़ियाँ दिखती हैं, लेकिन पेड़ों पर बैठी या आसमान में उड़ती हुई नहीं। बिजली या टेलीफोन के तारों पर बैठी, मगर बातचीत करतीं या घरों के अंदर यहाँ-वहाँ घोंसले बनाती नहीं दिखतीं। उन्हें देखकर लगता मानो वे प्राकृतिक नहीं, रबड़ या प्लास्टिक के बने खिलौने हैं, जो शायद ही इधर-उधर फुदक सकते हों या चूँ-चूँ की आवाजें निकाल सकते हों।

    (1) उचित जोड़ियाँ मिलाइए : (2)
    [तालिका — अ | उत्तर | आ : गली – ........ ; मकान – ........ ; चिड़ियाँ – ........ ; भीड़ – ........ | प्लास्टिक का खिलौना, सँकरी, बहुत बड़ी, लंद-फंद]

    (2) ‘बढ़ता ध्वनि प्रदूषण मानव जीवन के लिए हानिकारक है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks See answer →
  2. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    अजी क्या कहिए, हाँ क्या कहिए।
    जिस मिट्टी में लक्ष्मीबाई जी, जन्मी थीं झाँसी की रानी।
    रजिया सुलताना, दुर्गावती, जो खूब लड़ी थीं मर्दानी।
    जन्मी थी बीबी चाँद जहाँ, पद्मिनी के जौहर की ज्वाला।
    सीता, सावित्री की धरती, जन्मी ऐसी-ऐसी बाला।
    गर डींग जनाब उड़ाएँगे, तो मजबूरन ताने सहिए, ताने सहिए, ताने सहिए।
    हम उस धरती की लड़की हैं ...........

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    [ऊपर के कोष्ठक में ‘‘भारत की मिट्टी में जन्मी शूर मर्दानी रानियाँ’’ तथा नीचे (1), (2), (3), (4) रिक्त स्थान]

    (2) ‘ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks See answer →

विभाग 4 – भाषा अध्ययन (व्याकरण) (14 अंक)

  1. 4. सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (14 अंक)

    (1) अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए। (1)

    सोना-चाँदी और भी महँगे होते जा रहे हैं।

  2. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) काश!
    (ii) क्योंकि

  3. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    शब्दसंधि-विच्छेदसंधि प्रकार
    ........महा + आत्मा........
    अथवा
    नमस्ते........ + ................
  4. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) काकी घटनास्थल पर आ पहुँची।
    (ii) उसकी ननद रूठ गई।

    सहायक क्रियामूल क्रिया
    ................
  5. (5) निम्नलिखित में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    क्रियाप्रथम प्रेरणार्थक रूपद्वितीय प्रेरणार्थक रूप
    भूलना................
    लिखना................
  6. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) सीना तानकर खड़े रहना –
    अर्थ ........
    वाक्य ........

    (ii) मन तरंगायित होना –
    अर्थ ........
    वाक्य ........

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (बोलबाला होना, भयभीत होना)

    सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मैं काँप उठा।

  7. (7) निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारकों में से कोई एक कारक चिह्न पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) गोवा घूमने की योजना बनाई।
    (ii) मानू रेल से सपुराल चली गई।

    कारक चिह्नकारक भेद
    ................
  8. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    केवल टीका नथुनी और बिछिया रख लिए थे

  9. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) सातों तारे मंद पड़े। (अपूर्ण वर्तमानकाल)
    (ii) सरकार एक ही टैक्स लगाती है। (सामान्य भविष्यकाल)
    (iii) अली घर से बाहर चला जाता है। (पूर्ण भूतकाल)

    2 marks See answer →
  10. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वह बूढ़ी काकी पर झपटी और उन्हें दोनों हाथों से झटककर बोली।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) गाय ने दूध देना बंद कर दिया। (विस्मयार्थक वाक्य)
    (2) तुम्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। (आज्ञार्थक वाक्य)

    2 marks See answer →
  11. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) रंगीन फूल की माला बहोत सुंदर लग रही थी।
    (ii) करामत अली ने रमजानी पर गाय के देखभाल का जिम्मेदारी सौंपी।
    (iii) कन्हैयालाल मिश्र जो बिड़ला के पुस्तक को पढ़ने लगे।

    2 marks See answer →

विभाग 5 – रचना विभाग (उपयोजित लेखन) (26 अंक)

  1. 5. सूचनाओं के अनुसार लेखन कीजिए : (26 अंक)

    (अ) (1) पत्रलेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए :

    राधा/राधेय जाधव, ‘शिवनेरी’, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मार्ग, मनमाड से अपनी सहेली/मित्र कमला/कमलेश जोशी, भारत कॉलनी, महात्मा गांधी मार्ग, संगमनेर को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखती/लिखता है।

    अथवा

    मोहन/मोहिनी शर्मा, 45, गुलमोहर कॉलनी, परभणी से व्यवस्थापक, हिरा बुक सेंटर, नागपुर को पुस्तकों की माँग करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks See answer →
  2. 5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्ननिर्मिति : (4 अंक)

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

    रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ। वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसे जमशेद जी टाटा ने स्थापित किया तथा उसे परिवार की कई पीढ़ियों ने विस्तृत रूप प्रदान किया।

    मुंबई में संपन्न टाटा परिवार में उनका जन्म हुआ। वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा के प्रपौत्र हैं। 1940 के मध्य रतन के माता-पिता में अलगाव हो गया, उस समय वे करीब सात वर्ष के तथा छोटा भाई पाँच वर्ष का था। दोनों भाइयों को उनकी दादी लेडी नवजबाई ने पाला। मुंबई के कैंपियन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद उन्होंने 1962 में कॉरनेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला व संरचनात्मक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ली। दिसंबर, 1962 में उन्होंने टाटा उद्योग समूह में कदम रखा। पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा स्टील में भेजा गया। उन्होंने कारीगरों के साथ काम करके काम की बारीकियाँ सीखीं। 1971 में वे नेल्को (NELCO) के डायरेक्टर-इंचार्ज नियुक्त हुए किंतु कंपनी उन दिनों वित्तीय संकट से घिरी थी। उन्होंने कंपनी को उच्च तकनीकी उत्पादों के निवेश का परामर्श दिया।

    4 marks See answer →
  3. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    छत्रपति शिवाजी विद्यालय, अकोला में मनाए गए ‘हिंदी दिन समारोह’ का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks See answer →
  4. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    एक लड़का – रेल-पटरी के किनारे-किनारे जाना – एक जगह रेल-पटरी उखड़ी हुई देखना – सोचना – दुर्घटना की आशंका – उसे टालने का तरीका ढूँढ़ना – दूर से गाड़ी को आते देखना – निर्णय लेना – ब्लेड से उँगली काटना – खून से कमीज रँगना – गाड़ी के पास आने पर कमीज का लहराना – गाड़ी का रुकना – लड़के का बेहोश हो जाना – गार्ड द्वारा उपचार करना – लड़के को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना।

    5 marks See answer →
  5. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    [केंद्र में ‘‘क्रीडा साहित्य प्रदर्शनी’’; ऊपर — उद्घाटक; बाएँ — विशेषताएँ; दाएँ — संपर्क, पता; नीचे — स्थल, तिथि, समय]

    5 marks See answer →
  6. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) फूल की आत्मकथा
    (2) मेरा भारत महान
    (3) नदी किनारे एक शाम।

    7 marks See answer →