छत्रपति शिवाजी विद्यालय में हिंदी दिन उत्साह से संपन्न
अकोला, 14 सितंबर : छत्रपति शिवाजी विद्यालय, अकोला के सभागृह में आज सुबह 10 बजे ‘हिंदी दिन समारोह’ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री. रा. ना. देशमुख ने की। सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यार्थियों ने हिंदी कविता-पाठ, भाषण, गीत और लघुनाटिका प्रस्तुत की। ‘हिंदी : राष्ट्रभाषा की शक्ति’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने हिंदी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। दोपहर 1 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।