1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)रामस्वरूप : वहाँ बैठ जाओ उमा, उस तख्त पर, अपने बाजे-वाजे के पास। (उमा बैठती है।)गो. प्रसाद : चाल में तो कुछ खराबी है नहीं। चेहरे पर भी छवि है। ......... हाँ, कुछ गाना…
1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)
रामस्वरूप : वहाँ बैठ जाओ उमा, उस तख्त पर, अपने बाजे-वाजे के पास। (उमा बैठती है।)
गो. प्रसाद : चाल में तो कुछ खराबी है नहीं। चेहरे पर भी छवि है। ......... हाँ, कुछ गाना-बजाना सीखा है ?
रामस्वरूप : जी हाँ सितार भी और बाजा भी। सुनाओ तो उमा एकाध गीत सितार के साथ। [उमा सितार पर मीरा का मशहूर भजन ‘मेरे तो गिरिधर गोपाल’ गाना शुरू कर देती है। उसकी आँखें शंकर की झेंपती-सी आँखों से मिल जाती हैं और वह गाते-गाते एक साथ रुक जाती है।]रामस्वरूप : क्यों, क्या हुआ ? गाने को पूरा करो उमा।
गो. प्रसाद : नहीं-नहीं साहब, काफी है। आपकी लड़की अच्छा गाती है। (उमा सितार रखकर अंदर जाने को बढ़ती है।)
गो. प्रसाद : अभी ठहरो, बेटी!
रामस्वरूप : थोड़ा और बैठी रहो उमा! (उमा बैठती है।)
गो. प्रसाद : (उमा से) तो तुमने पेंटिंग-वेटिंग भी सीखी है ? (उमा चुप)
रामस्वरूप : हाँ, वह तो मैं आपको बताना भूल ही गया। यह जो तस्वीर टँगी हुई है, कुत्तेवाली, इसी ने बनाई है और वह उस दीवार पर भी।
गो. प्रसाद : हूँ। यह तो बहुत अच्छा है। और सिलाई वगैरह ?
रामस्वरूप : सिलाई तो सारे घर की इसी के जिम्मे रहती है, यहाँ तक कि मेरी कमीजें भी। हँ-हँ-हँ!गो. प्रसाद : ठीक।.... लेकिन, हाँ बेटी, तुमने कुछ इनाम-विनाम भी जीते थे ? [उमा चुप। रामस्वरूप इशारे के लिए खाँसते हैं लेकिन उमा चुप है, उसी तरह गरदन झुकाए। गोपाल प्रसाद अधीर हो उठते हैं और रामस्वरूप सकपकाते हैं।]
रामस्वरूप : जवाब दो, उमा। (गोपाल से) हँ-हँ, जरा शरमाती है। इनाम तो इसने—
गो. प्रसाद : (जरा रूखी आवाज में) जरा इसे भी तो मुँह खोलना चाहिए।
रामस्वरूप : उमा, देखो, आप क्या कह रहे हैं। जवाब दो न।
उमा : (हल्की लेकिन मजबूत आवाज में) क्या जवाब दूँ बाबू जी! जब कुर्सी-मेज बिकती है तब दुकानदार कुर्सी-मेज से कुछ नहीं पूछता सिर्फ खरीददार को दिखला देता है। पसंद आ गई तो अच्छा है, वरना—
(i) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
[संजाल : केंद्र में ‘उमा की विशेषताएँ’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]
(ii) एक शब्द में उत्तर लिखिए : (2)
(a) दीवार पर टँगी तस्वीर– ............ (b) उमा यहाँ बैठी– ............
(iii) गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए :
(a) शब्द-युग्म : (1)
(1) ............ (2) ............
(b) विलोम शब्द : (1)
(1) सवाल × ............ (2) नापसंद × ............
(iv) ‘नारी अबला नहीं, सबला है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)