1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)प्रिय सरोज,तुम्हारा 16 से 18 तक लिखा हुआ पत्र आज अभी मिला। इस महीने में मैंने इन तारीखों को पत्र लिखे हैं—तारीख 1, 9, 15 और चौथा आज लिख रहा हूँ। अब तुमको हर सप्ताह मे…
1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)
प्रिय सरोज,
तुम्हारा 16 से 18 तक लिखा हुआ पत्र आज अभी मिला। इस महीने में मैंने इन तारीखों को पत्र लिखे हैं—तारीख 1, 9, 15 और चौथा आज लिख रहा हूँ। अब तुमको हर सप्ताह में लिखूँगा। तुम्हारी तबीयत कमजोर है तब तक चिरंजीव रहैना मुझे पत्र लिखेगी तो चलेगा। मुझे हर सप्ताह एक पत्र मिलना ही चाहिए।
पूज्य बापू जी चाहते हैं तो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए मुझे अपनी सारी शक्ति उर्दू सीखने के पीछे खर्च करनी चाहिए। तुमको मैंने एक संदेश भेजा था कि तुम उर्दू लिखना सीखो। लेकिन अब तो मेरा एक ही संदेश है-पूरा आराम लेकर पूरी तरह ठीक हो जाओ।
तारों के नक्शे बनाने के लिए कंपास बॉक्स भी मँगाकर रखा है। लेकिन अब तक कुछ हो नहीं पाया है।
मैंने अपने फूल के गमले अपने पास से निकाल दिए हैं। सादे क्रोटन को ही रहने दिया है।
सबको काका का सप्रेम शुभाशीष
(‘काका कालेलकर ग्रंथावली’ से)
(1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
[ संजाल : केंद्र में ‘गद्यांश में उल्लेखित पत्र’ तथा उसके चारों ओर चार खाली चौखटे ]
(2) उत्तर लिखिए : (2)
काका कालेलकर जी द्वारा सरोज को दिया हुआ संदेश –
(i) ........
(ii) ........
(3) गद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (2)
(i) कृदंत शब्द : (1) ........ (2) ........
(ii) प्रत्यययुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1) कमजोरी – ........ (2) साप्ताहिक – ........
(4) ‘अपने भावों, विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम पत्र’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)