0 votes
310 views
in Hindi by
edited
निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचान कर लिखिए। (परीक्षोपयोगी नहीं है)

बालकु बोलि बधौं नहि तोही।

कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।

तुम्ह तौं कालु हाँक जनु लावा।  बार बार मोहि लागि बोलावा॥

लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु। बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु॥

1 Answer

0 votes
by
selected
 
Best answer

बालकु बोलि बधौं नहि तोही।

इस पंक्ति में ‘ब’ वर्ण का बार बार प्रयोग हुआ है; इसलिए यह अनुप्रास अलंकार है।

कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।

इस पंक्ति में ‘क’ वर्ण का बार बार प्रयोग हुआ है, इसलिए यह अनुप्रास अलंकार है। परशुराम के वचनों की वज्र से तुलना की गई है इसलिए यहाँ पर उपमा अलंकार का भी प्रयोग हुआ है।

तुम्ह तौं कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा॥

कालु हाँक जनु लावा में उत्प्रेक्षा अलंकार का प्रयोग हुआ है। ‘बार बार’ में पुनरुक्ति अलंकार का प्रयोग हुआ है।

लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु। बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु॥

‘आहुति सरिस’ और ‘जल सम’ में उपमा अलंकार का प्रयोग हुआ है। ‘रघुकुलभानु’ में रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है।

Related questions

Doubtly is an online community for engineering students, offering:

  • Free viva questions PDFs
  • Previous year question papers (PYQs)
  • Academic doubt solutions
  • Expert-guided solutions

Get the pro version for free by logging in!

Recent Badges

Doubtly Earned a badge
MrRam Earned a badge
Ritesh Maurya Earned a badge

5.7k questions

5.1k answers

108 comments

648 users

...