Skip to content
doubtly

2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)मेरे घर छापा पड़ा, छोटा नहीं बहुत बड़ावे आए, घर में घुसे, और बोले-सोना कहाँ है ?मैंने कहा-मेरी आँखों में है, कई रात से नहीं सोया हूँवे रोष में आकर बोले-स्वर्ण दो स्वर…

2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

मेरे घर छापा पड़ा, छोटा नहीं बहुत बड़ा
वे आए, घर में घुसे, और बोले-सोना कहाँ है ?
मैंने कहा-मेरी आँखों में है, कई रात से नहीं सोया हूँ
वे रोष में आकर बोले-स्वर्ण दो स्वर्ण!
मैंने जोश में आकर कहा-सुवर्ण मैंने अपने काव्य में बिखेरे हैं उन्हें कैसे दे दूँ।
वे झुँझलाकर बोले, तुम समझे नहीं
हमें तुम्हारा अनधिकृत रूप से अर्जित अर्थ चाहिए
मैं मुसकाकर बोला, अर्थ मेरी नई कविताओं में है
तुम्हें मिल जाए तो ढूँढ़ लो।

(1) पद्यांश में उल्लेखित भाव दर्शाने वाले शब्द : (2)
(i) ........
(ii) ........
(iii) ........
(iv) ........

(2) पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
(i) विलोम शब्द : (1)
(1) अनधिकृत × ........ (2) पुरानी × ........
(ii) समानार्थी शब्द : (1)
(1) कनक – ........ (2) रजनी – ........

(3) उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) (i) रोष (ii) जोश (iii) झुँझलाकर (iv) मुसकाकर

(2) (i) (1) अनधिकृत × अधिकृत (2) पुरानी × नई
(ii) (1) कनक – सोना (स्वर्ण) (2) रजनी – रात

(3) कवि कहते हैं कि उसके घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा – छोटा नहीं, बहुत बड़ा। अधिकारी घर में घुसकर पूछने लगे, ‘‘सोना कहाँ है ?’’ कवि ने व्यंग्य से उत्तर दिया कि सोना तो उसकी आँखों में है, क्योंकि वह कई रातों से सोया ही नहीं।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.