Skip to content
doubtly

3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)जिस गली में आजकल रहता हूँ – वहाँ एक आसमान भी है लेकिन दिखाई नहीं देता। उस गली में पेड़ भी नहीं हैं, न ही पेड़ लगाने की गुंजाइश ही है। मकान ही मकान हैं। इतने मकान कि ल…

3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

जिस गली में आजकल रहता हूँ – वहाँ एक आसमान भी है लेकिन दिखाई नहीं देता। उस गली में पेड़ भी नहीं हैं, न ही पेड़ लगाने की गुंजाइश ही है। मकान ही मकान हैं। इतने मकान कि लगता है मकान पर मकान लदे हैं। लंद-फंद मकानों की एक बहुत बड़ी भीड़, जो एक सँकरी गली में फँस गई और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। जिस मकान में रहता हूँ, उसके बाहर झाँकने से ‘बाहर’ नहीं सिर्फ दूसरे मकान और एक गंदी व तंग गली दिखाई देती है। चिड़ियाँ दिखती हैं, लेकिन पेड़ों पर बैठी या आसमान में उड़ती हुई नहीं। बिजली या टेलीफोन के तारों पर बैठी, मगर बातचीत करतीं या घरों के अंदर यहाँ-वहाँ घोंसले बनाती नहीं दिखतीं। उन्हें देखकर लगता मानो वे प्राकृतिक नहीं, रबड़ या प्लास्टिक के बने खिलौने हैं, जो शायद ही इधर-उधर फुदक सकते हों या चूँ-चूँ की आवाजें निकाल सकते हों।

(1) उचित जोड़ियाँ मिलाइए : (2)
[तालिका — अ | उत्तर | आ : गली – ........ ; मकान – ........ ; चिड़ियाँ – ........ ; भीड़ – ........ | प्लास्टिक का खिलौना, सँकरी, बहुत बड़ी, लंद-फंद]

(2) ‘बढ़ता ध्वनि प्रदूषण मानव जीवन के लिए हानिकारक है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) गली – सँकरी; मकान – लंद-फंद; चिड़ियाँ – प्लास्टिक का खिलौना; भीड़ – बहुत बड़ी

(2) बढ़ता ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए घातक है। गाड़ियों के हॉर्न, लाउडस्पीकर और मशीनों के शोर से नींद, एकाग्रता और सुनने की शक्ति छिनती है। इससे चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अनिद्रा और हृदयरोग बढ़ते हैं। शोर पर कड़े नियम तथा जनजागरूकता से ही इसे रोका जा सकता है।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.