Skip to content
doubtly

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)उस दिन लड़के ने तैश में आकर लक्ष्मी की पीठ पर चार डंडे बरसा दिये थे। वह बड़ी भयभीत और घबराई थी। जो भी उसके पास जाता, सिर हिला उसे मारने की कोशिश करती या फिर उछलती-कूद…

1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

उस दिन लड़के ने तैश में आकर लक्ष्मी की पीठ पर चार डंडे बरसा दिये थे। वह बड़ी भयभीत और घबराई थी। जो भी उसके पास जाता, सिर हिला उसे मारने की कोशिश करती या फिर उछलती-कूदती, गले की रस्सी तोड़कर खूँटे से आजाद होने का प्रयास करती।

करामत अली इधर दो-चार दिनों से अस्वस्थ था। लेकिन जब उसने यह सुना कि रहमान ने गाय की पीठ पर डंडे बरसाए हैं तो उससे रहा नहीं गया। वह किसी प्रकार चारपाई से उठकर धीरे-धीरे चलकर बथान में आया। आगे बढ़कर उसके माथे पर हाथ फेरा, पुचकारा और हौले-से उसकी पीठ पर हाथ फेरा। लक्ष्मी के शरीर में एक सिहरन-सी दौड़ गई।

‘‘ओह! कंबख्त ने कितनी बेदर्दी से पीटा है।’’

उसकी बीबी रमजानी बोली – ‘‘लो, चोट की जगह पर यह रोगन लगा दो। बेचारी को आराम मिलेगा।’’

करामत अली गुस्से में बोला – ‘‘क्या अच्छा हो अगर इसी लाठी से तुम्हारे रहमान के दोनों हाथ तोड़ दिए जाएँ। कहीं इस तरह पीटा जाता है ?’’

रमजानी बोली – ‘‘लक्ष्मी ने आज भी दूध नहीं दिया।’’

‘‘तो उसकी सजा इसे लाठियों से दी गई।’’

‘‘रहमान से गलती हो गई, इसे वह भी कबूलता है।’’

(1) आकृति में उत्तर लिखिए : (2)
[केंद्र में ‘‘गद्यांश में उल्लेखित पात्रों के नाम’’ तथा उससे नीचे की ओर चार रिक्त कोष्ठक]

(2) उत्तर लिखिए : (2)
मार के कारण लक्ष्मी की हुई स्थिति –
(i) ........
(ii) ........

(3) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
(i) एकवचन और बहुवचन शब्द की एक जोड़ी ........ (1)
(ii) शब्द समूह के लिए एक शब्द लिखिए : (1)
(1) पालतू गाय-बैलों के रहने का स्थान ........
(2) छोटा पलंग अथवा खाट ........

(4) ‘अपनी गलती को स्वीकारने में ही समझदारी है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1 answer

Best answer

(1) करामत अली, रमजानी, रहमान, लक्ष्मी

(2) (i) वह बड़ी भयभीत और घबराई हुई थी।
(ii) जो भी उसके पास जाता, वह सिर हिलाकर उसे मारने की कोशिश करती तथा गले की रस्सी तोड़कर खूँटे से आजाद होने का प्रयास करती थी।

(3) (i) लाठी – लाठियों
(ii) (1) बथान (2) चारपाई

(4) अपनी गलती मान लेना ही सच्ची समझदारी है। गलती छिपाने से बात बढ़ती है और भरोसा टूटता है; पर जो व्यक्ति खुले मन से ‘मुझसे भूल हुई’ कह देता है, वह सुधार का रास्ता खोल देता है। ऐसे व्यक्ति को सब क्षमा करते हैं और समाज में उसका मान बढ़ता है।

Doubtly AI · 25 Oct 2026 AI-verified · Oct 2026 Report
Was this answer helpful?

Your answer

Log in or create a free account to answer this question.