Skip to content
doubtly

Hindi (Lokbharati)

22 chapters 487 solved questions 27 notes 34 tests 20 videos

Every question from past board papers on Hindi (Lokbharati), newest paper first. Open any question for its full worked answer.

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper June 2026

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    रामस्वरूप : वहाँ बैठ जाओ उमा, उस तख्त पर, अपने बाजे-वाजे के पास। (उमा बैठती है।)
    गो. प्रसाद : चाल में तो कुछ खराबी है नहीं। चेहरे पर भी छवि है। ......... हाँ, कुछ गाना-बजाना सीखा है ?
    रामस्वरूप : जी हाँ सितार भी और बाजा भी। सुनाओ तो उमा एकाध गीत सितार के साथ। [उमा सितार पर मीरा का मशहूर भजन ‘मेरे तो गिरिधर गोपाल’ गाना शुरू कर देती है। उसकी आँखें शंकर की झेंपती-सी आँखों से मिल जाती हैं और वह गाते-गाते एक साथ रुक जाती है।]

    रामस्वरूप : क्यों, क्या हुआ ? गाने को पूरा करो उमा।
    गो. प्रसाद : नहीं-नहीं साहब, काफी है। आपकी लड़की अच्छा गाती है। (उमा सितार रखकर अंदर जाने को बढ़ती है।)
    गो. प्रसाद : अभी ठहरो, बेटी!
    रामस्वरूप : थोड़ा और बैठी रहो उमा! (उमा बैठती है।)
    गो. प्रसाद : (उमा से) तो तुमने पेंटिंग-वेटिंग भी सीखी है ? (उमा चुप)
    रामस्वरूप : हाँ, वह तो मैं आपको बताना भूल ही गया। यह जो तस्वीर टँगी हुई है, कुत्तेवाली, इसी ने बनाई है और वह उस दीवार पर भी।
    गो. प्रसाद : हूँ। यह तो बहुत अच्छा है। और सिलाई वगैरह ?
    रामस्वरूप : सिलाई तो सारे घर की इसी के जिम्मे रहती है, यहाँ तक कि मेरी कमीजें भी। हँ-हँ-हँ!

    गो. प्रसाद : ठीक।.... लेकिन, हाँ बेटी, तुमने कुछ इनाम-विनाम भी जीते थे ? [उमा चुप। रामस्वरूप इशारे के लिए खाँसते हैं लेकिन उमा चुप है, उसी तरह गरदन झुकाए। गोपाल प्रसाद अधीर हो उठते हैं और रामस्वरूप सकपकाते हैं।]
    रामस्वरूप : जवाब दो, उमा। (गोपाल से) हँ-हँ, जरा शरमाती है। इनाम तो इसने—
    गो. प्रसाद : (जरा रूखी आवाज में) जरा इसे भी तो मुँह खोलना चाहिए।
    रामस्वरूप : उमा, देखो, आप क्या कह रहे हैं। जवाब दो न।
    उमा : (हल्की लेकिन मजबूत आवाज में) क्या जवाब दूँ बाबू जी! जब कुर्सी-मेज बिकती है तब दुकानदार कुर्सी-मेज से कुछ नहीं पूछता सिर्फ खरीददार को दिखला देता है। पसंद आ गई तो अच्छा है, वरना—

    (i) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [संजाल : केंद्र में ‘उमा की विशेषताएँ’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (ii) एक शब्द में उत्तर लिखिए : (2)
    (a) दीवार पर टँगी तस्वीर– ............ (b) उमा यहाँ बैठी– ............

    (iii) गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए :
    (a) शब्द-युग्म : (1)
    (1) ............ (2) ............
    (b) विलोम शब्द : (1)
    (1) सवाल × ............ (2) नापसंद × ............

    (iv) ‘नारी अबला नहीं, सबला है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    आश्रम किसी एक धर्म से चिपका नहीं होगा। सभी धर्म आश्रम को मान्य होंगे, अत: सामान्य सदाचार, भक्ति तथा सेवा का ही वातावरण रहेगा। आश्रम में स्वावलंबन हो सके उतना ही रखना चाहिए। सादगी का आग्रह होना चाहिए। आरंभ में पढ़ाई या उद्योग की व्यवस्था भले न हो सके लेकिन आगे चलकर उपयोगी उद्योग सिखाए जाएँ। पढ़ाई भी आसान हो। आश्रम शिक्षासंस्था नहीं होगी लेकिन कलह और कुटुम्ब से मुक्त स्वतंत्र वातावरण जहाँ हो ऐसा मानवतापूर्ण आश्रयस्थान होगा, जहाँ परेशान महिलाएँ बेखटके अपने खर्च से रह सकें और अपने जीवन का सदुपयोग पवित्र सेवा में कर सकें। ऐसा आसान आदर्श रखा हो और व्यवस्था पर समिति का झंझट न हो तो बहन सुंदर तरीके से चला सके ऐसा एक बड़ा काम होगा। उनके ऊपर ऐसा बोझ नहीं आएगा जिससे कि उन्हें परेशानी हो।

    संस्था चलाने का भार तो आने वाली बहनें ही उठा सकेंगी क्योंकि उनमें कई तो कुशल होंगी। बहन उनको संगीत की, भक्ति की तथा प्रेमयुक्त सलाह की खुराक दें। आगे चलकर संस्था की जमीन पर छोटे-छोटे मकान बनाए जाएँगे और उसमें संस्था के नियम के अधीन रहकर आने वाली महिलाएँ दो-दो, चार-चार का परिवार चलाएँगी, ऐसी संस्थाएँ मैंने देखी हैं।

    (i) आकृति पूर्ण कीजिए : (2)
    [आकृति : ऊपर ‘आश्रम का वातावरण निर्धारित करने वाले घटक’ तथा उसके नीचे चार रिक्त कोष्ठक]

    (ii) उत्तर लिखिए : (2)
    (a) संस्था चलाने का भार ये उठाएँगी– ............
    (b) आश्रम इससे मुक्त हो– ............

    (iii) (a) गद्यांश से कृदंत शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ............ (2) ............
    (b) गद्यांश से समानार्थी शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) शुरुआत ............ (2) घर ............

    (iv) ‘महिला आश्रम की आवश्यकता’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    अजय रोज की तरह सीटी बजाता हुआ घर में घुसा। लेकिन दरवाजे पर ही उसकी साँस जैसे अटककर रह गई। बरामदे में एक बड़ा-सा अल्सेशियन कुत्ता बैठा था, जो बिलकुल शेर की तरह लग रहा था।

    ‘मम्मी......!’ उसने दरवाजे के बाहर खड़े होकर जोर से आवाज दी। उसकी आवाज के साथ ही मम्मी बाहर आई। पीछे-पीछे पापा और राय अंकल भी थे। साथ में जो थीं, शायद राय आंटी थीं।

    ‘अरे अजय! डरते नहीं बेटा’, अंकल ने कहा : ‘यह काटता थोड़े ही है। आओ, इससे तुम्हारी दोस्ती करा दें। जाली! कम हियर ............ शेक हैंड्स विद अजय।’

    जाली उनके पास आया। उसने अपना दाहिना पंजा उठाया। अजय की डर के मारे जान निकली जा रही थी। पर मेहमानों के सामने रोब बनाए रखने के लिए उसने अपना हाथ धीरे से जाली की तरफ बढ़ा दिया।

    (i) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    [आकृति : ऊपर ‘गद्यांश में उल्लिखित पात्र’ तथा उसके नीचे चार रिक्त कोष्ठक]

    (ii) ‘जानवरों के प्रति स्नेह’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    चरित थे पूत, भुजा में शक्ति, नम्रता रही सदा संपन्न
    हृदय के गौरव में था गर्व, किसी को देख न सके विपन्न।
    हमारे संचय में था दान, अतिथि थे सदा हमारे देव
    वचन में सत्य, हृदय में तेज, प्रतिज्ञा में रहती थी टेव।
    वही है रक्त, वही है देश, वही साहस है, वैसा ज्ञान
    वही है शांति, वही है शक्ति, वही हम दिव्य आर्य संतान।
    जिएँ तो सदा इसी के लिए, यही अभिमान रहे यह हर्ष
    निछावर कर दें हम सर्वस्व, हमारा प्यारा भारतवर्ष।

    (i) प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए : (2)
    [प्रवाह तालिका : ‘भारतीयों की विशेषताएँ’ के नीचे पाँच क्रमिक रिक्त कोष्ठक]

    (ii) (a) पद्यांश में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनका अर्थ निम्न शब्द हो : (1)
    (1) मेहमान ............ (2) आनंद ............
    (b) लिंग पहचानकर लिखिए : (1)
    (1) शक्ति ............ (2) अभिमान ............

    (iii) पद्यांश में से प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    दादुर धुनि चहुँ दिसा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई॥
    नव पल्लव भए बिटप अनेका। साधक मन जस मिले बिबेका॥
    अर्क-जवास पात बिनु भयउ। जस सुराज खल उद्यम गयउ॥
    खोजत कतहुँ मिलइ नहिं धूरी। करइ क्रोध जिमि धरमहिं दूरी॥
    ससि संपन्न सोह महि कैसी। उपकारी कै संपति जैसी॥
    निसि तम घन खद्योत बिराजा। जनु दंभिहिं कर मिला समाजा॥
    कृषी निरावहिं चतुर किसाना। जिमि बुध तजहिं मोह-मद-माना॥
    देखिअत चक्रबाक खग नाहीं। कलिहिं पाइ जिमि धर्म पराहीं॥

    (i) उत्तर लिखिए : (2)
    [आकृति : ‘पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए’ के नीचे चार शीर्ष – उभयचर प्राणी, वनस्पति, उपग्रह, कीटक – तथा उनके नीचे चार रिक्त स्थान]

    (ii) (a) पर्यायवाची शब्द : (1)
    (1) मन ............ (2) क्रोध ............
    (b) वचन पहचानकर लिखिए : (1)
    (1) दिशाएँ ............ (2) ध्वनि ............

    (iii) पद्यांश में से अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    रूपा को अपनी स्वार्थपरता और अन्याय इस प्रकार प्रत्यक्ष रूप में कभी न दिख पड़े थे। वह सोचने लगी–‘हाय! कितनी निर्दयी हूँ! जिसकी संपत्ति से मुझे दो सौ रुपया वार्षिक आय हो रही है, उसकी यह दुर्गति! और मेरे कारण! हे दयामय भगवान! मुझसे बड़ी भारी चूक हुई है, मुझे क्षमा करो! आज मेरे बेटे का तिलक था। सैकड़ों मनुष्यों ने भोजन किया। मैं उनके इशारों की दासी बनी रही। अपने नाम के लिए सैकड़ों रुपये व्यय कर दिए परंतु जिसकी बदौलत हजारों रुपये खाए, उसे इस उत्सव में भी भरपेट भोजन न दे सकी। केवल इसी कारण कि, वह वृद्धा असहाय है।’

    रूपा ने दीया जलाया, अपने भंडार का द्वार खोला और एक थाली में संपूर्ण सामग्रियाँ सजाकर बूढ़ी काकी की ओर चली।

    रूपा ने कंठावरुद्ध स्वर में कहा–‘‘काकी उठो, भोजन कर लो। मुझसे आज बड़ी भूल हुई, उसका बुरा न मानना। परमात्मा से प्रार्थना कर दो कि वह मेरा अपराध क्षमा कर दे।’’

    (i) आकृति में लिखिए : (2)
    रूपा के कार्य–
    [तालिका : (1) ............ जलाना | (2) ............ सजाना | (3) ............ चलना | (4) ............ खोलना]

    (ii) ‘असहाय वृद्धों के साथ किए जाने वाले व्यवहार’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    घना अंधेरा
    चमकता प्रकाश
    और अधिक।

    करते जाओ
    पाने की मत सोचो
    जीवन सारा।

    जीवन नैया
    मँझधार में डोले,
    सँभाले कौन ?

    रंग-बिरंगे
    रंग-संग लेकर
    आया फागुन।

    (i) लिखिए : (2)
    (a) फागुन महीने की विशेषता– ............
    (b) जीवन नैया डोले– ............

    (ii) ‘विपरीत परिस्थितियों से लड़ना चाहिए।’ इस विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. (i) निम्नलिखित वाक्य में से अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए : (1)

    मैंने जल्दी से चाय पिलाई।

    1 mark · See worked answer →

  9. 4. (ii) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (a) क्योंकि
    (b) की तरफ

    1 mark · See worked answer →

  10. 4. (iii) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    संधि शब्दसंधि-विच्छेदसंधि प्रकार
    ............दुः + बल............
    अथवा
    सज्जन........................

    1 mark · See worked answer →

  11. 4. (iv) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (a) दो-एक महीने फूल देकर अंत में वह सूख गया।
    (b) बूढ़ी काकी रेंगती हुई उनके बीच में जा पहुँची।

    [तालिका : सहायक क्रिया | मूल क्रिया]

    1 mark · See worked answer →

  12. 4. (v) निम्नलिखित क्रियाओं में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    [तालिका : क्रिया | प्रथम प्रेरणार्थक रूप | द्वितीय प्रेरणार्थक रूप]
    सुनना ............ ............
    उठना ............ ............

    1 mark · See worked answer →

  13. 4. (vi) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (a) फूट-फूट कर रोना–
    (b) गला फाड़ना–

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (काँप उठना, तिलमिला जाना)

    मन में सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मदन भयभीत हो गया।

    1 mark · See worked answer →

  14. 4. (vii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य में प्रयुक्त कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (a) संतरी से जैसा कहा गया, उसने किया।
    (b) अरे यह बुढ़िया कौन है ?

    [तालिका : कारक चिह्न | कारक भेद]

    1 mark · See worked answer →

  15. 4. (viii) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    हाँ मेरे पास बहुत से पत्र आते हैं

    1 mark · See worked answer →

  16. 4. (ix) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए : (2)

    (a) मरीज का आराम हराम हो जाता है। (पूर्ण वर्तमानकाल)
    (b) संस्था अपने आप चलेगी। (अपूर्ण भूतकाल)
    (c) सरकार एक ही टैक्स लगाती है। (सामान्य भविष्यकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. 4. (x) (a) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    हम शरीर श्रम करना नहीं चाहते वरन उसे हीन दृष्टि से देखते हैं।

    (b) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता चुनना उचित है। (प्रश्नार्थक वाक्य)
    (2) कितनी निर्दयी हूँ मैं। (विस्मयार्थी वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. 4. (xi) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (a) तख्त के रखे जाने का आवाज आता है।
    (b) बेचारा भोली लड़की था।
    (c) गाय बहोत दूध देता है।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. (अ) (i) पत्रलेखन : (5 अंक) (सूचना :– आवश्यकतानुसार परिच्छेदों में लेखन अपेक्षित है।)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए :

    शारदा/शरद पाटील, सावरियाँ पेठ, अहमदनगर से अपने मित्र अनुजा/अनुज गजें, सदाशिव पेठ, बीड को व्यायाम का महत्त्व बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।

    अथवा

    सुजया/सुजय क्षीरसागर, सागर सदन, अमरावती से मा. शाखा अभियंता, महावितरण विभाग, अमरावती को बिजली का ज्यादा बिल कम करने हेतु शिकायत पत्र लिखती/लिखता है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (ii) गद्य आकलन – प्रश्न निर्मिति : (4 अंक)

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

    ‘भारत एक विकासशील देश है, परंतु अपने बौद्धिक क्षेत्र में भारत एक पूर्ण विकसित देश है।’ एक समीक्षक की इस उक्ति के सत्य को प्रमाणित कर रहा एक जीता-जागता उदाहरण है भारत का एक प्रज्ञापुरुष, वैज्ञानिक और चिंतक रघुनाथ माशेलकर!

    विज्ञान की दुनिया में आप आज के सर्वाधिक चर्चित वैज्ञानिक हैं। कभी किसी बड़े सम्मान, किसी पुरस्कार के लिए, कभी किसी वैज्ञानिक नीति को समझाते हुए तो कभी किसी पेटेंट के लिए संघर्ष करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों के विविध समारोह के प्रमुख अतिथि या अध्यक्ष के रूप में आपका नाम निरंतर प्रसार माध्यमों में झलकता रहता है। आपके अध्यक्ष पद से भूषित अनेक ‘माशेलकर समितियों’ ने विविध सामाजिक, शैक्षिक, औषधि, ऑटोमोबाइल, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों की नीतियों को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। आप ‘भारतीय वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ के महानिदेशक और ‘भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी’ के अध्यक्ष तथा अनेक नामवर संस्थाओं के सदस्य रहे हैं।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (i) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    समता विद्यालय, कांडली, परतवाड़ा में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का रोचक वृत्तांत लेखन 60 से 80 शब्दों में कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (i) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    एक गाँव – अकाल पड़ना – खाने के लाले पड़ना – बड़े जमीनदार द्वारा खाना देना – रोटियों का ढेर – एक लड़की का छोटी रोटी उठाना – सोने का सिक्का निकलना – लड़की द्वारा सिक्का वापस करना – बड़े जमीनदार ने उसे गोद लेना – सीख।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (ii) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    [चित्र : केंद्र में ‘बैंक सुरक्षा रक्षक चाहिए’ तथा उसके चारों ओर पाँच बादल – संपर्क, पता / अनुभव / वेतन / आयु सीमा / शैक्षिक अहर्ता]

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (i) बाढ़ पीड़ित की आत्मकथा
    (ii) कोरोना एक महामारी
    (iii) यदि मोबाइल न होता तो.........

    7 marks · See worked answer →

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper March 2026

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    गोवा! यह नाम सुनते ही सभी का मन तरंगायित हो उठता है और हो भी क्यों न, यहाँ की प्रकृति, आबोहवा और जीवनशैली का आकर्षण ही ऐसा है कि पर्यटक खुद-ब-खुद यहाँ खिंचे चले आते हैं। देश के एक कोने में स्थित होने के बावजूद यह छोटा-सा राज्य प्रत्येक पर्यटक के दिल की धड़कन है। यही कारण है कि मैं भी अपने परिवार के साथ इंदौर से गोवा जा पहुँचा। खंडवा से मेरे साढ़ू साहब भी सपरिवार हमारे साथ शामिल हो गए।

    23 नवंबर को जब ‘गोवा एक्सप्रेस’ मड़गाँव रुकी तो सुबह का उजास हो गया था। एक टैक्सी के हॉर्न ने मेरा ध्यान उसकी ओर खींचा और हम फटाफट उसमें बैठ गए। टैक्सी एक पतली-सी सड़क पर दौड़ पड़ी। शीतल हवा के झोंकों से मन प्रसन्न हो गया और यात्रा की सारी थकान मिट गई। मैं सोचने लगा कि पर्यटन का भी अपना ही आनंद है। जब हम जीवन की कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हों तो उनसे निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका पर्यटन ही है। बदले हुए वातावरण के कारण मन तरोताजा हो जाता है तथा शरीर को कुछ समय के लिए विश्राम मिल जाता है।

    (1) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए : (2)
    (i) लेखक के साढ़ू साहब का शहर – ........
    (ii) लेखक का शहर – ........
    (iii) लेखक इस स्टेशन पर उतरे – ........
    (iv) लेखक ने इस रेल से सफर किया – ........

    (2) निम्नलिखित गलत विधानों को सही करके लिखिए : (2)
    (i) टैक्सी एक बड़ी-सी सड़क पर दौड़ी।
    (ii) बदले हुए वातावरण के कारण मन तरोताजा नहीं हो जाता है।

    (3) गद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (2)
    (i) अंग्रेजी शब्द : (1) ........ (2) ........
    (ii) उपसर्गयुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1) अप्रसन्न – ........ (2) असमय – ........

    (4) ‘निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका पर्यटन है’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    प्रिय सरोज,

    तुम्हारा 16 से 18 तक लिखा हुआ पत्र आज अभी मिला। इस महीने में मैंने इन तारीखों को पत्र लिखे हैं—तारीख 1, 9, 15 और चौथा आज लिख रहा हूँ। अब तुमको हर सप्ताह में लिखूँगा। तुम्हारी तबीयत कमजोर है तब तक चिरंजीव रहैना मुझे पत्र लिखेगी तो चलेगा। मुझे हर सप्ताह एक पत्र मिलना ही चाहिए।

    पूज्य बापू जी चाहते हैं तो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए मुझे अपनी सारी शक्ति उर्दू सीखने के पीछे खर्च करनी चाहिए। तुमको मैंने एक संदेश भेजा था कि तुम उर्दू लिखना सीखो। लेकिन अब तो मेरा एक ही संदेश है-पूरा आराम लेकर पूरी तरह ठीक हो जाओ।

    तारों के नक्शे बनाने के लिए कंपास बॉक्स भी मँगाकर रखा है। लेकिन अब तक कुछ हो नहीं पाया है।

    मैंने अपने फूल के गमले अपने पास से निकाल दिए हैं। सादे क्रोटन को ही रहने दिया है।

    सबको काका का सप्रेम शुभाशीष

    (‘काका कालेलकर ग्रंथावली’ से)

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [ संजाल : केंद्र में ‘गद्यांश में उल्लेखित पत्र’ तथा उसके चारों ओर चार खाली चौखटे ]

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    काका कालेलकर जी द्वारा सरोज को दिया हुआ संदेश –
    (i) ........
    (ii) ........

    (3) गद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (2)
    (i) कृदंत शब्द : (1) ........ (2) ........
    (ii) प्रत्यययुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1) कमजोरी – ........ (2) साप्ताहिक – ........

    (4) ‘अपने भावों, विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम पत्र’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    आज का युग और संस्कृति विज्ञापन क्रांति से व्याप्त है। आज की जीवनशैली उपभोक्ता संस्कृति की है। यह अधिक से अधिक पैसा, सुविधाएँ, मनोरंजन और आराम के साधनों पर टिकी है। अतः इसकी संवाहक शिराएँ हैं प्रचार-प्रसार का साधन तथा विज्ञापनों की चरम विकसित कला। इसका साम्राज्य फैला हुआ है। कई वर्गों के लिए तो विज्ञापन जरूरत बन गया है। जैसे, विद्यार्थियों को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदनों का एकत्रीकरण करना। इसके अलावा सरकारी, अर्ध-सरकारी सूचनाओं से लेकर संवाद, गोष्ठी, नाटक, सिनेमा की समस्त जानकारी विज्ञापन से मिलती है।

    विज्ञापन का प्रभाव उपभोक्ता, विक्रेताओं तथा समाज के अन्य वर्गों पर गहरा पड़ता है। वर्तमान समय में विज्ञापन प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति करता है।

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    [ संजाल : ‘उपभोक्ता संस्कृति टिकने के साधन’ से चार शाखाएँ – (i) ........ (ii) ........ (iii) ........ (iv) ........ ]

    (2) ‘विज्ञापन एक कला’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    चाहे सभी सुमन बिक जाएँ चाहे ये उपवन बिक जाएँ
    चाहे सौ फागुन बिक जाएँ पर मैं गंध नहीं बेचूँगा।
    अपनी गंध नहीं बेचूँगा।।

    जिस डाली ने गोद खिलाया जिस कोंपल ने दी अरुणाई
    लछमन जैसी चौकी देकर जिन काँटों ने जान बचाई
    इनको पहिला हक आता है चाहे मुझको नोचें-तोड़ें
    चाहे जिस मालिन से मेरी पँखुरियों के रिश्ते जोड़ें
    ओ मुझपर मंडराने वालो मेरा मोल लगाने वालो
    जो मेरा संस्कार बन गई वो सौंगध नहीं बेचूँगा।
    अपनी गंध नहीं बेचूँगा।।

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) पद्यांश में उल्लेखित : [ संख्या – ........ ] [ महीना – ........ ] (1)
    (ii) फूल को नोचने-तोड़ने का अधिकार इन्हें है : [ ........ ] [ ........ ] (1)

    (2) (i) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द पद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (1)
    (1) दुर्गंध × ........ (2) पराई × ........
    (ii) वचन पहचानकर लिखिए : (1)
    (1) काँटे – ........ (2) डाली – ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई
    जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई
    छाँड़ि दई कुल की कानि, कहा करिहै कोई ?
    संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक लाज खोई।
    अँसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम बेल बोई।
    अब तो बेल फैल गई आणंद फल होई।।

    दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से बिलोई।
    माखन जब काढ़ि लियो छाछ पिये कोई।
    भगत देखि राजी हुई जगत देखि रोई।
    दासी ‘मीरा’ लाल गिरिधर तारो अब मोही।।

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    (i) [ ........ ] ← कन्हैया के नाम → [ ........ ]
    (ii) दूध से संबंधित पदार्थ → [ ........ ] [ ........ ]

    (2) पद्यांश से ढूँढकर लिखिए : (2)
    (i) इस अर्थ के शब्द – (1) निकट – ........ (2) मयूर – ........ (1)
    (ii) लिंग परिवर्तन कीजिए – (1) पत्नी – ........ (2) दास – ........ (1)

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की अपनी पसंद की क्रमश: चार पंक्तियों का सरल अर्थ लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    खेती-बारी के समय, गाँव के किसान सिरचन की गिनती नहीं करते। लोग उसको बेकार ही नहीं, ‘बेगार’ समझते हैं। इसलिए खेत-खलिहान की मजदूरी के लिए कोई नहीं बुलाने जाता है सिरचन को। क्या होगा, उसको बुलाकर ? दूसरे मजदूर खेत पहुँचकर एक-तिहाई काम कर चुकेंगे, तब कहीं सिरचन राय हाथ में खुरपी डुलाता हुआ दिखाई पड़ेगा; पगडंडी पर तौल-तौलकर पाँव रखता हुआ, धीरे-धीरे। मुफ्त में मजदूरी देनी हो तो और बात है।

    आज सिरचन को मुफ्तखोर, कामचोर या चटोर कह ले कोई। एक समय था, जब उसकी मड़ैया के पास बाबू लोगों की सवारियाँ बँधी रहती थीं। उसे लोग पूछते ही नहीं थे, उसकी खुशामद भी करते थे। ‘‘अरे, सिरचन भाई! अब तो तुम्हारे ही हाथ में यह कारीगरी रह गई है सारे इलाके में। एक दिन का समय निकालकर चलो। बड़े भैया की चिट्ठी आई है शहर से—सिरचन से एक जोड़ा चिक बनाकर भेज दो।’’

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    (i) लोग सिरचन को कहते हैं – (1) ........ (2) ........
    (ii) लोग सिरचन को समझते हैं – (1) ........ (2) ........

    (2) ‘कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    हम उस धरती के लड़के हैं, जिस धरती की बातें
    क्या कहिए; अजी क्या कहिए; हाँ क्या कहिए।
    यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।
    यह मिट्टी, हुए प्रहलाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
    शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,
    जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!
    इस कारण हम तुमसे बढ़कर, हम सबके आगे चुप रहिए।
    अजी चुप रहिए, हाँ चुप रहिए। हम उस धरती के लड़के हैं.......

    (1) विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : (2)
    (i) किसी को कुछ न गिनने वाला → ........
    (ii) अपनी लगन का सच्चा → ........
    (iii) इस मिट्टी में खेलने वाला → ........
    (iv) शेरों के जबड़े खुलवाकर दाँत गिनने वाला → ........

    (2) ‘सफलता के लिए लगन की आवश्यकता’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. (1) अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए : (1)

    इसे लेकर तुम क्या करोगे ?

    1 mark · See worked answer →

  9. 4. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) परंतु
    (ii) अरे !

    1 mark · See worked answer →

  10. 4. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    [ तालिका : शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद ]

    निस्संदेह | ........ | ........

    अथवा

    ........ | सूर्य + अस्त | ........

    1 mark · See worked answer →

  11. 4. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) उनके रीति-रिवाजों का अध्ययन करना पड़ा।
    (ii) उन्होंने पुस्तक लौटा दी।

    [ तालिका : सहायक क्रिया | मूल क्रिया ]

    1 mark · See worked answer →

  12. 4. (5) निम्नलिखित में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    [ तालिका : क्रिया | प्रथम प्रेरणार्थक रूप | द्वितीय प्रेरणार्थक रूप ]

    (i) फैलना | ........ | ........
    (ii) जुटना | ........ | ........

    1 mark · See worked answer →

  13. 4. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) जेब ढीली होना – ........ ; वाक्य– ........
    (ii) गला फाड़ना – ........ ; वाक्य– ........

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (दाद देना, टाँग अड़ाना)

    युवक के सही उत्तर की अधिकारियों ने प्रशंसा की।

    1 mark · See worked answer →

  14. 4. (7) निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारकों में से कोई एक कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) हमारे शहर में एक कवि हैं।
    (ii) बुद्धिराम स्वभाव से सज्जन थे।

    [ तालिका : कारक चिह्न | कारक भेद ]

    1 mark · See worked answer →

  15. 4. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    ओह कंबख्त ने कितनी बेदर्दी से पीटा है

    1 mark · See worked answer →

  16. 4. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) वे पुस्तक शांति से पढ़ते हैं। (अपूर्ण भूतकाल)
    (ii) आप इतनी देर से नाप-तौल करते हैं। (पूर्ण वर्तमानकाल)
    (iii) मानू को ससुराल पहुँचाने में जा रहा था। (सामान्य भविष्यकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. 4. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    उसे देख-देख बड़ा जी करता कि मौका मिलते ही उसे चलाऊँ।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) मैं आज रात खाना नहीं खाऊँगा। (विधानार्थक वाक्य)
    (2) थोड़ी बातें हुईं। (आज्ञार्थक वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. 4. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) गोवा के बीच पर घूमने में बड़ी मजा आई।
    (ii) लड़का, पिता जी और माँ बाजार को गई।
    (iii) आचार्य अपनी शिष्यों को मिलना चाहते थे।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. (अ) (1) पत्रलेखन : (5 अंक) (सूचना :– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।)

    सागर/सागरिका सोनवणे, 204 अ, संत ज्ञानेश्वर नगर, नांदगांव से विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए अपने मित्र/सहेली सोहन/सुहानी यादव, बस स्टैंड रोड, सिल्लोड को पत्र लिखता/लिखती है।

    अथवा

    मोहन/मोहिनी दाभाडे, 55 अरिहंत नगर, पुणे से हो रही अशुद्ध जलपूर्ति के बारे में आयुक्त, महानगरपालिका, पुणे को शिकायत पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्न निर्मिति : (4 अंक)

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

    सुश्री टेसी थॉमस शांत-निश्चल शहर अलप्पुझा (केरल) की हैं, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है और अप्रवाही जल (बैक वॉटर्स) पर तैरते शिकारे (हाउसबोट्स) देखने में आनंद अनुभव करने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। बचपन से ही उन्हें विज्ञान और गणित से प्रेम रहा। तिरुवनंतपुरम के बाह्यांचल पर स्थित थुंबा से रॉकेट लाँच होते देख वे आश्चर्य से भर उठतीं। वे याद करते हुए बताती हैं कि 1985 में उन्हें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) के एक कार्यक्रम के लिए भारत से चुने गए 10 युवाओं में शामिल किया गया। वे उससे जुड़ी कोई चीज नहीं भूली क्योंकि उसने उन्हें मिसाइलों के संसार का निकटता से दर्शन करने का अवसर उपलब्ध कराया। उस समय वे इस संगठन का एक अंग बनने का सपना देखा करतीं, जो बाद में न केवल उनकी सेवाओं से लाभान्वित हुआ, बल्कि जिसने आश्चर्यजनक और विलक्षण प्रतीत होने वाले कार्य संपन्न करने के लिए उनके समस्त अनुभव और विशेषता का उपयोग किया।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    कै. बापूसाहेब पाटील विद्यालय, लातूर में मनाए गए ‘बालदिवस’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    घना जंगल – विशाल और घने वृक्षों पर पंछियों का बसेरा – रोज पंछियों का बच्चों के लिए दाना चुगने उड़ जाना – हर बार जाते समय बच्चों को समझाना – फँसना नहीं, बहेलिया आएगा, जाल बिछाएगा, बच्चों द्वारा इसे केवल रटना – रटते-रटते एक दिन पेड़ से नीचे उतरना – दाने देखकर खुश होना – माँ की सीख याद आना – चौकन्ना होना – सावधान होकर उड़ जाना – बहेलिए का पछताना – शीर्षक।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    [ संजाल : केंद्र में ‘पुस्तक प्रदर्शनी’; ऊपर ‘पुस्तकों के प्रकार’, बाईं ओर ‘तिथि-समय’, दाईं ओर ‘विशेषताएँ’, नीचे ‘संपर्क स्थल’ ]

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) जल है तो कल है।
    (2) आजादी का अमृत महोत्सव।
    (3) पेड़ की आत्मकथा।

    7 marks · See worked answer →

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper March 2025

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    आँख खुली तो मैंने अपने-आपको एक बिस्तर पर पाया। इर्द-गिर्द कुछ परिचित-अपरिचित चेहरे खड़े थे। आँख खुलते ही उनके चेहरों पर उत्सुकता की लहर दौड़ गई। मैंने कराहते हुए पूछा–‘‘मैं कहाँ हूँ ?’’

    ‘‘आप सार्वजनिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं। आपका ऐक्सिडेंट हो गया था। सिर्फ पैर का फ्रैक्चर हुआ है। अब घबराने की कोई बात नहीं।’’ एक चेहरा इतनी तेजी से जवाब देता है, लगता है मेरे होश आने तक वह इसलिए रुका रहा। अब मैं अपनी टाँगों की ओर देखता हूँ। मेरी एक टाँग अपनी जगह पर सही-सलामत थी और दूसरी टाँग रेत की थैली के सहारे एक स्टैंड पर लटक रही थी। मेरे दिमाग में एक नये मुहावरे का जन्म हुआ। ‘टाँग का टूटना’ यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना। सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मैं काँप उठा। अस्पताल वैसे ही एक खतरनाक शब्द होता है, फिर यदि उसके साथ सार्वजनिक शब्द चिपका हो तो समझो आत्मा से परमात्मा के मिलन होने का समय आ गया। अब मुझे यूँ लगा कि मेरी टाँग टूटना मात्र एक घटना है और सार्वजनिक अस्पताल में भरती होना दुर्घटना।

    (1) उत्तर लिखिए :
    (i) गद्यांश में उल्लेखित शरीर के अंग – ........ , ........ (1)
    (ii) सार्वजनिक अस्पताल में भरती होना इनके मिलन जैसा है – ........ , ........ (1)

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    दुर्घटना के बाद लेखक की टाँगों की अवस्था – [ ........ ] [ ........ ]

    (3) (i) गद्यांश में उल्लेखित अंग्रेजी शब्द लिखिए। (1)
    (1) ........ (2) ........
    (ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में उल्लेखित समानार्थी शब्द लिखिए : (1)
    (1) रुग्णालय – ........ (2) शक्ल – ........

    (4) सार्वजनिक रुग्णालयों की स्थिति के बारे में 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    हमने अपने जीवन में बाबू जी के रहते अभाव नहीं देखा। उनके न रहने के बाद जो कुछ मुझपर बीता, वह एक दूसरी तरह का अभाव था कि मुझे बैंक की नौकरी करनी पड़ी। लेकिन उससे पूर्व बाबू जी के रहते मैं जब जन्मा था तब वे उत्तर प्रदेश में पुलिस मंत्री थे। उस समय गृहमंत्री को पुलिस मंत्री कहा जाता था। इसलिए मैं हमेशा कल्पना किया करता था कि हमारे पास ये छोटी गाड़ी नहीं, बड़ी आलीशान गाड़ी होनी चाहिए। बाबू जी प्रधानमंत्री हुए तो वहाँ जो गाड़ी थी वह थी, इंपाला शेवरलेट। उसे देख-देख बड़ा जी करता कि मौका मिले और उसे चलाऊँ। प्रधानमंत्री का लड़का था। कोई मामूली बात नहीं थी। सोचते-विचारते, कल्पना की उड़ान भरते एक दिन मौका मिल गया। धीरे-धीरे हिम्मत भी खुल गई थी ऑर्डर देने की। हमने बाबू जी के निजी सचिव से कहा–‘‘सहाय साहब, जरा ड्राइवर से कहिए, इंपाला लेकर रेजिडेंस की तरफ आ जाएँ।’’

    दो मिनट में गाड़ी आकर दरवाजे पर लग गई। अनिल भैया ने कहा–‘‘मैं तो इसे चलाऊँगा नहीं। तुम्हीं चलाओ।’’

    मैं आगे बढ़ा। ड्राइवर से चाभी माँगी। बोला–‘‘तुम बैठो, आराम करो, हम लोग वापस आते हैं अभी।’’

    (1) कृति पूर्ण कीजिए :
    (i) लेखक ने चाभी माँगकर ड्राइवर से कहा – [ ] [ ] (1)
    (ii) लेखक के जीवन पर हुआ परिणाम – बाबू जी के रहते [ ] ; बाबू जी के न रहते [ ] (1)

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) लेखक यह कल्पना किया करते थे – ..........
    (ii) लेखक के जन्म के समय बाबू जी उत्तर प्रदेश में – ........

    (3) (i) गद्यांश में उल्लेखित विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    ........ × ........
    (ii) गद्यांश में उल्लेखित शब्दयुग्म ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (4) ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    परोपकार ही मानवता है, जैसा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने लिखा है–‘वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।’ केवल अपने दुख-सुख की चिंता करना मानवता नहीं, पशुता है। परोपकार ही मानव को पशुता से सदय बनाता है। वस्तुतः निःस्वार्थ भावना से दूसरों का हित साधना ही परोपकार है। मनुष्य अपनी सामर्थ्य के अनुसार परोपकार कर सकता है। दूसरों के प्रति सहानुभूति करना ही परोपकार है और सहानुभूति किसी भी रूप में प्रकट की जा सकती है। किसी निर्धन की आर्थिक सहायता करना अथवा किसी असहाय की रक्षा करना परोपकार के रूप हैं। किसी पागल अथवा रोगी की सेवा-शुश्रूषा करना अथवा भूखे को अन्नदान करना भी परोपकार है। किसी को संकट से बचा लेना, किसी को कुमार्ग से हटा देना, किसी दुखी-निराश को सांत्वना देना–ये सब परोपकार के ही रूप हैं। कोई भी कार्य, जिससे किसी को लाभ पहुँचता है, परोपकार है, जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न रूपों में किया जा सकता है।

    (1) कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर तालिका पूर्ण कीजिए : (2)
    (सांत्वना, पशुता, सेवा-शुश्रूषा, मानवता, सामर्थ्य)
    (1) परोपकार ही – ........
    (2) केवल अपने सुख-दुख की चिंता करना – ........
    (3) पागल अथवा रोगी की – ........
    (4) दुखी-निराश को – ........

    (2) ‘मानवता ही सच्चा धर्म है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    विजय केवल लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम
    भिक्षु होकर रहते सम्राट, दया दिखलाते घर-घर घूम।
    ‘यवन’ को दिया दया का दान, चीन को मिली धर्म की दृष्टि
    मिला था स्वर्ण भूमि को रत्न, शील की सिंहल को भी सृष्टि।
    किसी का हमने छीना नहीं, प्रकृति का रहा पालना यहीं
    हमारी जन्मभूमि थी यहीं, कहीं से हम आए थे नहीं।.........
    चरित थे पूत, भुजा में शक्ति, नम्रता रही सदा संपन्न
    हृदय के गौरव में था गर्व, किसी को देख न सके विपन्न।

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    चरित थे → ........ ; भुजा में → ........ ; नम्रता रही → ........ ; हृदय के गौरव में → ........

    (2) उत्तर लिखिए :
    (i) पद्यांश से लय-ताल युक्त शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ........ ........ (2) ........ ........
    (ii) निम्नलिखित प्रत्यययुक्त शब्दों के मूलशब्द पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) दयालु – (2) प्राकृतिक –

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा॥
    दामिनि दमक रहहिं घन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं॥
    बरषहिं जलद भूमि निअराएँ। जथा नवहिं बुध विद्या पाएँ॥
    बूँद अघात सहहिं गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसे॥
    छुद्र नदी भरि चली तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई॥
    भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहिं माया लपटानी॥
    समिटि-समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा॥
    सरिता जल जलनिधि महुँ जाई। होई अचल जिमि जिव हरि पाई॥

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) गरजने वाले – ........
    (ii) चमकने वाली – ........
    (iii) बूँद के आघात सहने वाले – ........
    (iv) दुष्ट के वचन सहने वाले – ........

    (2) पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) निम्न अर्थ के शब्द : (1)
    (1) झुकना – ........ (2) मटमैला – ........
    (ii) उपसर्गयुक्त शब्द : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    आज फिर उसे साक्षात्कार के लिए जाना है। अब तक देशप्रेम, नैतिकता, शिष्टाचार, ईमानदारी पर अपने तर्कपूर्ण विचार बड़े विश्वास से रखता आया था लेकिन इसके बावजूद उसके हिस्से में सिर्फ असफलता ही आई थी।

    साक्षात्कार के लिए उपस्थित प्रतिनिधि मंडल में से एक अधिकारी ने पूछा–‘‘भ्रष्टाचार के बारे में आपकी क्या राय है ?’’

    ‘‘भ्रष्टाचार एक ऐसा कीड़ा है जो देश को घुन की तरह खा रहा है। इसने सारी सामाजिक व्यवस्था को चिंताजनक स्थिति में पहुँचा दिया है। सच कहा जाए तो यह देश के लिए कलंक है..........।’’ अधिकारियों के चेहरे पर हलकी-सी मुसकान और उत्सुकता छा गई। उसके तर्क में उन्हें रुचि महसूस होने लगी। दूसरे अधिकारी ने प्रश्न किया–‘‘रिश्वत को आप क्या मानते हैं ?’’

    ‘‘यह भ्रष्टाचार की बहन है जैसे विशेष अवसरों पर हम अपने प्रियजनों, परिचितों, मित्रों को उपहार देते हैं।

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    युवक के तर्कपूर्ण विचारों के विषय – [ ] [ ] [ ] [ ]

    (2) ‘‘भ्रष्टाचार एक कलंक’’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    जीवन नैया
    मँझधार में डोले,
    सँभाले कौन ?

    रंग-बिरंगे
    रंग-संग लेकर
    आया फागुन।

    काँटों के बीच
    खिलखिलाता फूल
    देता प्रेरणा।

    (1) आकृति पूर्ण कीजिए :
    (i) हाइकु में उल्लेखित महीना और उसमें आने वाला त्योहार – महीना : ........ ; त्योहार : ........ (1)
    (ii) फूल की विशेषताएँ – ........ , ........ (1)

    (2) ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. (1) अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वे हलुवा-पूड़ी और ताजी दूध-मलाई खाते हैं।

    1 mark · See worked answer →

  9. 4. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) और
    (ii) के पास

    1 mark · See worked answer →

  10. 4. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    शब्द – दिग्गज; संधि-विच्छेद – ........ + ........; संधि भेद – ........

    अथवा

    शब्द – ........; संधि-विच्छेद – सदा + एव; संधि भेद – ........

    1 mark · See worked answer →

  11. 4. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) वे पुस्तक पकड़े न रख सके।
    (ii) अवश्य ही लोग खा-पीकर चले गए।

    1 mark · See worked answer →

  12. 4. (5) निम्नलिखित में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    देखना
    तोड़ना

    1 mark · See worked answer →

  13. 4. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) मुँह लाल होना
    (ii) टाँग अड़ाना

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (तिलमिला जाना, काँप उठना)

    पंडित बुद्धिराम काकी को देखते ही क्रोध में आ गए।

    1 mark · See worked answer →

  14. 4. (7) निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारकों में से कोई एक कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) चाची अपने कमरे से निकल गयी थी।
    (ii) कुछ समय के लिए विश्राम मिल जाता है।

    कारक चिह्न | कारक भेद

    1 mark · See worked answer →

  15. 4. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    जल्दी जल्दी पैर बढ़ा

    1 mark · See worked answer →

  16. 4. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) आराम हराम हुआ है। (अपूर्ण वर्तमानकाल)
    (ii) वे बाजार से नई पुस्तक खरीदते हैं। (पूर्ण भूतकाल)
    (iii) मैंने खिड़की से गरदन निकालकर झिड़की के स्वर में कहा। (सामान्य भविष्यकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. 4. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वह बूढ़ी काकी पर झपटी और उन्हें हाथों से झटककर बोली।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) मैं आज रात का खाना नहीं खाऊँगा। (विधानार्थक वाक्य)
    (2) मानू इतना ही बोल सकी। (प्रश्नार्थक वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. 4. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) लक्ष्मी का एक झूब्बेदार पूँछ था।
    (ii) घर में तख्ते के रखे जाने का आवाज आता है।
    (iii) सामने शेर देखकर यात्री का प्राण मानो मुरझा गया।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. (अ) (1) पत्रलेखन : (5 अंक) (सूचना :– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।)

    रोहन/रोहिणी चौगुले, 42, विट्ठल नगर, पंढरपूर से अपने छोटे भाई सोमेश चौगुले, म. फुले छात्रावास, अहमदनगर को मोबाईल के दुष्परिणामों को समझाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

    अथवा

    कल्पेश/कल्पना पाटेकर, 99, शिवालय चौक, इगतपुरी से अपनी गलत जन्मतिथि को सुधार करने हेतु प्रधानाचार्य, स्व. भैरोमल तलवाणी विद्यालय, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (2) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों : (4)

    भारतीय वायुसेना की एक प्रशिक्षणार्थी डॉ. कु. गीता घोष ने उस दिन यह छलाँग लगाकर भारतीय महिलाओं की प्रगति के इतिहास में एक पन्ना और जोड़ दिया था। डॉ. घोष पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने वायुयान से छतरी द्वारा उतरने का साहसिक अभियान किया था।

    छतरी से उतरने का प्रशिक्षण पूरा करने के लिए हर छाताधारी को सात बार छतरी से उतरना पड़ता है। इनमें से पहली कूद तो रोमांचित होती ही है, वह कूद और भी रोमांचक होती है, जब उसे रात के अँधेरे में कहीं जंगल में अकेले उतरना होता है। डॉ. गीता न पहली कूद में घबराईं, न अन्य कूदों में और इसी प्रकार सातों कूदें उन्होंने सफलतापूर्वक पूरी कर लीं। प्रशिक्षण के दौरान उनका यह कथन कि ‘मैं चाहती हूँ, जल्दी ये कूदें खत्म हों और मैं पूर्ण सफल छाताधारी बन जाऊँ’, उनकी उमंग तथा उत्साह को प्रकट करता है। डॉ. गीता के अनुसार, उनकी डॉक्टरी शिक्षा भी इसी अभियान में काम आई। फिर लगन और नए क्षेत्र में प्रवेश का उत्साह हो तो कौन-सा काम कठिन रह जाता है। प्रशिक्षण से पूर्व तो उन्हें और भी कठिन परीक्षाओं के दौर से गुजरना पड़ा था।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    सरस्वती विद्यालय, कोल्हापुर में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    किसान के घर में चोर – घबराना – पत्नी की युक्ति – जोर-जोर से कहना – रुपए-गहने घर के पिछवाड़े बंजर जमीन में छिपा दिए हैं – चोर का बंजर जमीन खोदना – कुछ न मिलना – किसान का खुश होना।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    चित्रकला शिविर → उद्‌घाटक, समय/स्थान, विशेषताएँ, संपर्क/पता

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) किसान की आत्मकथा
    (2) भारत का चंद्रयान मिशन-3
    (3) चाँदनी रात की सैर।

    7 marks · See worked answer →

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper July 2025

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    आँख खुली तो मैंने अपने-आपको एक बिस्तर पर पाया। इर्द-गिर्द कुछ परिचित-अपरिचित चेहरे खड़े थे। आँख खुलते ही उनके चेहरों पर उत्सुकता की लहर दौड़ गई। मैंने कराहते हुए पूछा–‘‘मैं कहाँ हूँ ?’’

    ‘‘आप सार्वजनिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं। आपका ऐक्सिडेंट हो गया था। सिर्फ पैर का फ्रैक्चर हुआ है। अब घबराने की कोई बात नहीं।’’ एक चेहरा इतनी तेजी से जवाब देता है, लगता है मेरे होश आने तक वह इसीलिए रुका रहा। अब मैं अपनी टाँगों की ओर देखता हूँ। मेरी एक टाँग अपनी जगह पर सही-सलामत थी और दूसरी टाँग रेत की थैली के सहारे एक स्टैंड पर लटक रही थी। मेरे दिमाग में एक नये मुहावरे का जन्म हुआ। ‘टाँग का टूटना’ यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना। सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मैं काँप उठा। अस्पताल वैसे ही एक खतरनाक शब्द होता है, फिर यदि उसके साथ सार्वजनिक शब्द चिपका हो तो समझो आत्मा से परमात्मा के मिलन होने का समय आ गया। अब मुझे यूँ लगा कि मेरी टाँग टूटना मात्र एक घटना है और सार्वजनिक अस्पताल में भरती होना दुर्घटना।

    (1) आकृति में लिखिए : (2)
    [आकृति : ऊपर केंद्र में ‘लेखक की दृष्टि से इनमें अंतर’; उससे नीचे दो शाखाएँ – बाईं ओर ‘घटना’, दाईं ओर ‘दुर्घटना’; दोनों शाखाओं के नीचे एक-एक रिक्त कोष्ठक]

    (2) एक या दो शब्दों में उत्तर लिखिए : (2)
    (i) लेखक को यहाँ भरती किया गया था – .........................
    (ii) यह एक खतरनाक शब्द होता है – .........................
    (iii) आँख खुलने पर लेखक ने अपने-आपको यहाँ पाया – .........................
    (iv) लेखक के दिमाग में जन्मा नया मुहावरा – .........................

    (3) लिखिए : (2)
    गद्यांश में प्रयुक्त अंग्रेजी शब्द :
    (1) .........................
    (2) .........................
    (3) .........................
    (4) .........................

    (4) ‘सार्वजनिक अस्पताल की स्थिति’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    आम तौर से माना जाता है कि रुपया, नोट या सोना-चाँदी का सिक्का ही संपत्ति है, लेकिन यह खयाल गलत है क्योंकि ये तो संपत्ति के माप-तौल के साधन मात्र हैं। संपत्ति तो वे ही चीजें हो सकती हैं जो किसी-न-किसी रूप में मनुष्य के उपयोग में आती हैं। उनमें से कुछ ऐसी हैं जिनके बिना मनुष्य जिंदा नहीं रह सकता एवं कुछ, सुख-सुविधा और आराम के लिए होती हैं। अन्न, वस्त्र और मकान मनुष्य की प्राथमिक आवश्यकताएँ हैं, जिनके बिना उसकी गुजर-बसर नहीं हो सकती। इनके अलावा दूसरी अनके चीजें हैं जिनके बिना मनुष्य रह सकता है।

    प्रश्न उठता है कि संपत्तिरूपी ये सब चीजें बनती कैसे हैं ? सृष्टि में जो नानाविध द्रव्य तथा प्राकृतिक साधन हैं, उनको लेकर मनुष्य शरीर श्रम करता है, तब यह काम की चीजें बनती हैं। अतः संपत्ति के मुख्य साधन दो हैं : सृष्टि के द्रव्य और मनुष्य का शरीर श्रम। यंत्र से कुछ चीजें बनती दिखती हैं पर वे यंत्र भी शरीर श्रम से बनते हैं और उनको चलाने में भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शरीर श्रम की आवश्यकता होती है। केवल बौद्धिक श्रम से कोई उपयोग की चीज नहीं बन सकती अर्थात् बिना शरीर श्रम के संपत्ति का निर्माण नहीं हो सकता।

    (1) गद्यांश में ढूँढ़कर लिखिए : (2)
    (i) संपत्ति के माप-तौल के साधन –
    (1) .........................
    (2) .........................
    (ii) संपत्ति के मुख्य साधन –
    (1) .........................
    (2) .........................

    (2) निम्नलिखित विधान सही अथवा गलत पहचानकर लिखिए : (2)
    (i) यंत्र शरीर श्रम से बनते हैं। ............
    (ii) बौद्धिक श्रम से ही उपयोग की चीज बनती है। ............
    (iii) अन्न, वस्त्र और मकान मनुष्य की प्राथमिक आवश्यकताएँ नहीं हैं। ............
    (iv) बिना शरीर श्रम के संपत्ति का निर्माण नहीं हो सकता – ............

    (3) (i) वचन परिवर्तन कीजिए : (1)
    (1) यंत्र – .........................
    (2) चीज – .........................
    (ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द लिखिए : (1)
    (1) मृत × .........................
    (2) मानवनिर्मित × .........................

    (4) ‘श्रम ही पूजा है’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    हिंदुस्तान में तुलसीदास भी प्रसिद्ध हैं और तुलसी का बिरवा भी, बल्कि अगर यों कहें कि यहाँ जनजीवन में तुलसी का पौधा बहुत महत्त्वपूर्ण है तो अत्युक्ति न होगी। अधिकांश घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है, जिसकी कि स्त्रियाँ पूजा करती हैं। ग्रामीण या आम भाषा में लोग इसे तुलसा भी कहते हैं। इसी तुलसी के संबंध में विशेष बात यह है कि इसे बहुत उपयोगी माना गया है। सर्दी, खाँसी के साथ विविध बीमारियों में तुलसी का सेवन किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ‘बेसिल’ या ‘सेक्रेड बेसिल’ यानी पवित्र तुलसी कहते हैं। और इसीलिए पवित्रता का बोध कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक नामकरण में, जो कि लैटिन भाषा में होता है, इसे ‘ओसिमम सैक्टम’ कहा गया है। अंग्रेजी का बेसिल शब्द ग्रीक भाषा के ‘बसिलिकोन’ शब्द से व्युत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है राजसी। फ्रांस वाले इसीलिए इसे ‘ल प्लांती रोयली’ अर्थात राजसी पौधा कहते हैं।

    (1) उचित जोड़ियाँ मिलाकर फिर से लिखिए : (2)
    [तालिका : ‘अ’ स्तंभ – (1) हिंदुस्तान (2) अंग्रेजी नाम (3) राजसी पौधा (4) वैज्ञानिक नाम; ‘आ’ स्तंभ – (अ) बेसिल (आ) ग्रामीण भाषा (इ) ओसिमम सैक्टम (ई) तुलसीदास (उ) ल प्लांती रोयली]

    (2) ‘बहुपयोगी तुलसी’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    फागुन के दिन चार होरी खेल मना रे।
    बिन करताल पखावज बाजे, अणहद की झनकार रे।
    बिन सुर राग छतीसूँ गावै, रोम-रोम रणकार रे॥
    सील संतोख की केसर घोली, प्रेम-प्रीत पिचकार रे।
    उड़त गुलाल लाल भयो अंबर, बरसत रंग अपार रे॥
    घट के पट सब खोल दिए हैं, लोकलाज सब डार रे।
    ‘मीरा’ के प्रभु गिरिधर नागर, चरण कँवल बलिहार रे॥

    (1) एक शब्द में उत्तर लिखिए : (2)
    (i) फागुन के इतने दिन – .........................
    (ii) आकाश इस रंग का हुआ – .........................
    (iii) करताल पखावज के बिना निर्माण नाद – .........................
    (iv) मीरा के प्रभु का नाम – .........................

    (2) पद्यांश में प्रयुक्त निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए : (2)
    (i) अंबर – .........................
    (ii) कँवल – .........................
    (iii) होरी – .........................
    (iv) संतोख – .........................

    (3) अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    वे रोष में आकर बोले – स्वर्ण दो स्वर्ण!
    मैंने जोश में आकर कहा – सुवर्ण मैंने अपने काव्य में बिखेरे हैं
    उन्हें कैसे दे दूँ।
    वे झुँझलाकर बोले, तुम समझे नहीं
    हमें तुम्हारा अनधिकृत रूप से अर्जित अर्थ चाहिए
    मैं मुसकाकर बोला, अर्थ मेरी नई कविताओं में है
    तुम्हें मिल जाए तो ढूँढ़ लो
    वे कड़ककर बोले, चाँदी कहाँ है ?
    मैं भड़ककर बोला – मेरे बालों में आ रही है धीरे-धीरे
    वे उद्भ्रांत होकर बोले,
    यह बताओ तुम्हारे नोट कहाँ हैं ?

    (1) प्रवाह-तालिका पूर्ण कीजिए : (2)
    [प्रवाह-तालिका : ऊपर ‘छापा मारने वालों द्वारा कवि से माँगी गई चीजें’; उसके नीचे क्रमशः चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) (i) निम्न शब्दों के भिन्नार्थ लिखिए : (1)
    नोट (1) ......................... (2) .........................
    (ii) पद्यांश में प्रयुक्त दो तत्सम शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ......................... (2) .........................

    (3) प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    कुछ दिनों पहले एक कंप्यूटर ने मुझे चालीस हजार रुपयों में खरीदा है! आज-कल उसकी गुलामी में हूँ। उसके नखरों को सिर झुकाकर झेलने में ही अपना कल्याण देख रहा हूँ। उसका वादा है कि एक दिन वह मुझे लिखने-पढ़ने की पूरी आजादी देगा। फिलहाल उसकी एकनिष्ठ सेवा में ही मेरा उज्ज्वल भविष्य है।

    इसके पहले एक मोटर मुझे भारी दामों में खरीद चुकी है। उसकी सेवा में भी हूँ। दरअसल, चीजों का एक पूरा परिवार है जिसकी सेवा में हूँ। आदमी का स्वभाव नहीं बदलता या बहुत कम बदलता है। गुलामी करना-करवाना उसके स्वभाव में है। सिर्फ तरीके बदले हैं, गुलामी की प्रवृत्ति नहीं। हजारों साल पहले एक आदमी मालिक होता था और उसके दरजनों गुलाम होते थे। अब हर चीज के दरजनों गुलाम होते हैं।

    (1) उचित घटनाक्रम लगाकर वाक्य फिर से लिखिए : (2)
    (i) सिर्फ तरीके बदले हैं, गुलामी की प्रवृत्ति नहीं।
    (ii) अब हर चीज के दरजनों गुलाम होते हैं।
    (iii) एक कंप्यूटर ने मुझे चालीस हजार रुपयों में खरीदा है।
    (iv) आदमी का स्वभाव नहीं बदलता।

    (2) ‘गुलामी एक कलंक’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।
    यह मिट्टी, हुए प्रह्लाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
    शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,
    जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!
    इस कारण हम तुमसे बढ़कर, हम सबके आगे चुप रहिए।
    अजी चुप रहिए, हाँ चुप रहिए। हम उस धरती के लड़के हैं......

    (1) आकृति में लिखिए : (2)
    [आकृति : केंद्र में ‘पद्यांश में उल्लिखित विशेष व्यक्ति’; चारों कोनों पर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) भारत के वीर सपूतों की विशेषताएँ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (14)

    4. (1) निम्नलिखित वाक्य में अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वह तुम्हारी लाड़ली बेटी उमा तो मुँह फुलाए पड़ी है।

    1 mark · See worked answer →

  9. 4. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) के लिए
    (ii) जी हाँ

    1 mark · See worked answer →

  10. 4. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    [तालिका : संधि शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद; पहली पंक्ति – ......... | दुः + साहस | .........]

    अथवा

    [तालिका : सज्जन | ......... | .........]

    1 mark · See worked answer →

  11. 4. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) ठाकुर जी के चरणों में रख दिया।
    (ii) दूसरे दिन वे अपनी पीड़ा न रोक सके।

    [तालिका : सहायक क्रिया | मूल क्रिया]

    1 mark · See worked answer →

  12. 4. (5) निम्नलिखित क्रियाओं में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    [तालिका : क्रिया | प्रथम प्रेरणार्थक रूप | द्वितीय प्रेरणार्थक रूप; (i) माँगना | ......... | .........; (ii) पीसना | ......... | .........]

    1 mark · See worked answer →

  13. 4. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) निछावर करना – .........................
    (ii) बोलबाला होना – .........................

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (हाथ फेरना, इज्जत उतारना)

    क्या आपने मुझे अपमानित करने के लिए यहाँ बुलाया था ?

    1 mark · See worked answer →

  14. 4. (7) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य में प्रयुक्त कारक चिह्न पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) यह मछुआरों की पहली पसंद है।
    (ii) उसके गले में रस्सी थी।

    [तालिका : कारक चिह्न | कारक भेद]

    1 mark · See worked answer →

  15. 4. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    क्या करूँ मजबूरी है

    1 mark · See worked answer →

  16. 4. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए : (2)

    (i) मैं पढ़ना शुरू करूँगा। (पूर्ण भूतकाल)
    (ii) काकी ने पिटारी को फिर टटोला। (सामान्य भविष्यकाल)
    (iii) विषमता दूर करने में कानून भी कुछ मदद देता है। (अपूर्ण वर्तमानकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. 4. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वह बूढ़ी काकी पर झपटी और उन्हें दोनों हाथों से झटककर बोली।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) क्या मैंने घंटों बैठकर उसके काम करने के ढंग को नहीं देखा है ? (विधानार्थक वाक्य)
    (2) तुम्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। (आज्ञार्थक वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. 4. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) ड्राइवर को चाभी माँगा।
    (ii) गाय को दूध देना बंद कर दी।
    (iii) नेत्रहीनों का चमत्कार देखा है।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. सूचना :– आवश्यकतानुसार परिच्छेदों में लेखन अपेक्षित है। (26)

    (अ) सूचनाओं के अनुसार लेखन कीजिए :

    (1) पत्रलेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए :

    मोहन/मोहिनी ‘गुरुकुल छात्रावास’, गांधी मार्ग, कोल्हापुर से नांदेड में रहने वाले अपने पिताजी को विद्यालय द्वारा आयोजित सैर में सम्मिलित होने के लिए अनुमति की माँग करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

    अथवा

    रोहन/रोहिणी वर्मा, गंगा निवास, सावरकर मार्ग, मुंबई से स्वास्थ्य अधिकारी, महानगर निगम, मुंबई को अशुद्ध जलापूर्ति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (2) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों : (4)

    समय की पाबंदी का उद्देश्य है अपने कार्य को मन लगाकर ठीक समय पर, निश्चित अवधि के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण करना। जो लोग समय के पाबंद होते हैं, उन्हें अपने कार्य करने के लिए किसी की प्रेरणा या किसी के अनुरोध की आवश्यकता नहीं होती बल्कि उनकी आत्मा ही उन्हें अपने प्रत्येक कार्य में प्रवृत्त करती है। समय की पाबंदी करने वाले उत्साही और फुर्तीले होते हैं, अपने कार्यों को योजनाबद्ध रीति से करते हैं और अपने काम के समय का पूरा-पूरा उपयोग करने का ध्यान रखते हैं। ऐसे मनुष्य आमोद-प्रमोद के लिए, अपने मित्रों और सगे-संबंधियों से मिलने-जुलने के लिए तथा विश्राम और शयन के लिए उचित अवकाश भी निकाल लेते हैं परंतु इसके विपरीत समय की पाबंदी की उपेक्षा करने वाले लोग तनाव में रहते हैं, उनका समय इधर-उधर आलस्य और प्रमाद करने में व्यर्थ ही व्यतीत हो जाता है और वे सदा काम के बोझ की शिकायत करते रहते हैं।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    महात्मा गांधी विद्यालय, सातारा में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस समारोह’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    दो मित्र – सागर में तूफान – नौका का टूटना – दोनों का एक ही तख्ते का सहारा – तख्ते का किसी एक का भार सँभालना – अविवाहित मित्र – तख्त छोड़ देना – ‘माँ को सँभालो’ – दूसरे का बच जाना – सीख।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    [आकृति : केंद्र में ‘कपड़े धोने का साबुन’; ऊपर ‘नाम’; बाईं ओर ‘विशेषताएँ’; दाईं ओर ‘मूल्य/छूट’]

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) प्रदूषण एक समस्या
    (2) अस्पताल में एक घंटा
    (3) बाढ़ पीड़ित की आत्मकथा।

    7 marks · See worked answer →

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper July 2024

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    उस दिन लड़के ने तैश में आकर लक्ष्मी की पीठ पर चार डंडे बरसा दिये थे। वह बड़ी भयभीत और घबराई थी। जो भी उसके पास जाता, सिर हिला उसे मारने की कोशिश करती या फिर उछलती-कूदती, गले की रस्सी तोड़कर खूँटे से आजाद होने का प्रयास करती।

    करामत अली इधर दो-चार दिनों से अस्वस्थ था। लेकिन जब उसने यह सुना कि रहमान ने गाय की पीठ पर डंडे बरसाए हैं तो उससे रहा नहीं गया। वह किसी प्रकार चारपाई से उठकर धीरे-धीरे चलकर बथान में आया। आगे बढ़कर उसके माथे पर हाथ फेरा, पुचकारा और हौले-से उसकी पीठ पर हाथ फेरा। लक्ष्मी के शरीर में एक सिहरन-सी दौड़ गई।

    ‘‘ओह! कंबख्त ने कितनी बेदर्दी से पीटा है।’’

    उसकी बीबी रमजानी बोली – ‘‘लो, चोट की जगह पर यह रोगन लगा दो। बेचारी को आराम मिलेगा।’’

    करामत अली गुस्से में बोला – ‘‘क्या अच्छा हो अगर इसी लाठी से तुम्हारे रहमान के दोनों हाथ तोड़ दिए जाएँ। कहीं इस तरह पीटा जाता है ?’’

    रमजानी बोली – ‘‘लक्ष्मी ने आज भी दूध नहीं दिया।’’

    ‘‘तो उसकी सजा इसे लाठियों से दी गई।’’

    ‘‘रहमान से गलती हो गई, इसे वह भी कबूलता है।’’

    (1) आकृति में उत्तर लिखिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘गद्यांश में उल्लेखित पात्रों के नाम’’ तथा उससे नीचे की ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    मार के कारण लक्ष्मी की हुई स्थिति –
    (i) ........
    (ii) ........

    (3) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) एकवचन और बहुवचन शब्द की एक जोड़ी ........ (1)
    (ii) शब्द समूह के लिए एक शब्द लिखिए : (1)
    (1) पालतू गाय-बैलों के रहने का स्थान ........
    (2) छोटा पलंग अथवा खाट ........

    (4) ‘अपनी गलती को स्वीकारने में ही समझदारी है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    तिवारी जी : आपका पहला उपन्यास कौनसा है ?

    नागर जी : पहला उपन्यास लिखा 1944 में ‘महाकाल’, जो छपा 1946 में। बंगाल से लौटकर इसे लिखा था।

    तिवारी जी : क्या यही बाद में ‘भूख’ नाम से प्रकाशित हुआ ?

    नागर जी : हाँ।

    तिवारी जी : नागर जी, आप अपने समय के और कौन-कौनसे लेखकों के संपर्क-प्रभाव में रहे ?

    नागर जी : जगन्नाथदास रत्नाकर, गोपाल राय गहमरी, प्रेमचंद, किशोरी लाल गोस्वामी, लक्ष्मीधर वाजपेयी आदि के नाम याद आते हैं। माधव शुक्ल हमारे यहाँ आते थे। वे आजानुबाहु थे, ढीला कुरता पहनते थे और कुरते की जेब में जलियाँवाला बाग की खून सनी मिट्टी हमेशा रखे रहते थे। 1931 से 37 तक मैं प्रतिवर्ष कोलकाता जाकर शरतचंद्र से मिलता रहा, उनके गाँव भी गया।

    तिवारी जी : पुराने साहित्यकारों में आप किसको अपना आदर्श मानते हैं ?

    नागर जी : तुलसीदास को तो मुझे घुट्टी में पिलाया गया है। बाबा, शाम को नित्य प्रति ‘रामचरितमानस’ मुझसे पढ़वाकर सुनते थे। श्लोक जबरदस्ती याद करवाते थे।

    तिवारी जी : नागर जी, आपने ‘खंजन नयन’ में सूरदास के चमत्कारों का बहुत विस्तार से वर्णन किया है। क्या इनपर आपका विश्वास है ?

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘नागर जी इन लेखकों के संपर्क-प्रभाव में रहे’’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) (i) तालिका पूर्ण कीजिए : (1)
    [तालिका — रचनाकार | रचना : (1) अमृतलाल नागर जी – ........ (2) तुलसीदास – ........]
    (ii) कृति पूर्ण कीजिए : (1)
    [केंद्र में ‘‘माधव शुक्ल की विशेषताएँ’’ तथा नीचे दो रिक्त कोष्ठक]

    (3) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) उपसर्गयुक्त शब्दों के मूल शब्द : (1)
    (1) अप्रकाशित – ........ (2) अविश्वास – ........
    (ii) प्रत्यययुक्त शब्द : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (4) ‘पुस्तकें ज्ञान प्राप्ति का साधन’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    साक्षात्कारकर्ता : आपकी और रुचियाँ क्या हैं ?

    प्रीति : खाना-पीना, गप्पें मारना, काम करना – नशे की तरह। संगीत तो है ही, मन को शांति मिलती है इससे! और मैं खूब पढ़ती हूँ – जीवनियाँ, आत्मकथाएँ, उपन्यास, विज्ञान–सब कुछ !

    साक्षात्कारकर्ता : (आश्चर्यचकित स्वर में) पर कैसे ? आपके आदर्श (Icon) कौन थे ?

    प्रीति : कंप्यूटर पर। मैं हेलेन केलर की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने दृष्टिहीनों के लिए पढ़ना-लिखना सुलभ कर दिया। मैं ‘गीता’ और ‘सुखमनी साहब’ का पाठ भी करती हूँ। परिवार हमेशा मेरे साथ रहा है। पिता ने सिखाया – अपने से नीचे देखोगे तो सुखी रहोगे। तुम्हारे पास सब कुछ है। पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, पूरी प्रकृति क्या ये कम आदर्श हैं सुखमय जीवन जीने के लिए!

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [केंद्र में ‘‘प्रीति मोंगा जी ये खूब पढ़ती थीं’’ तथा उसके चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) सुखमय जीवन के बारे में 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    हरि विन कूण गती मेरी।
    तुम मेरे प्रतिपाल कहिये मैं रावरी चेरी।
    आदि-अंत निज नाँव तेरो ही मायें फेरी।
    बेर-बेर पुकार कहूँ प्रभु आरति है तेरी।
    यौ संसार बिकार सागर बीच में घेरी।
    नाव फाटी प्रभु पाल बाँधो बूडत है बेरी।
    बिरहणि पिवकी बाट जौवै राखल्यो नेरी।
    दासी मीरा राम रटत है मैं सरण हूँ तेरी।

    (1) कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर लिखिए : (2)
    (बिरहणि, हरि, मीरा, नाव, आरति)
    (i) अपने आप को चेरी मानने वाली ........
    (ii) मीराबाई का प्रतिपाल करने वाले ........
    (iii) संसार विकार में घिरने वाली ........
    (iv) पिवकी बाट देखने वाली ........

    (2) निम्न शब्दों के अर्थ पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (i) [तालिका — अर्थ | शब्द : दासी – ........ ; भगवान – ........]
    (ii) पद्यांश में उल्लेखित शब्दयुग्म ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    मेरे घर छापा पड़ा, छोटा नहीं बहुत बड़ा
    वे आए, घर में घुसे, और बोले-सोना कहाँ है ?
    मैंने कहा-मेरी आँखों में है, कई रात से नहीं सोया हूँ
    वे रोष में आकर बोले-स्वर्ण दो स्वर्ण!
    मैंने जोश में आकर कहा-सुवर्ण मैंने अपने काव्य में बिखेरे हैं उन्हें कैसे दे दूँ।
    वे झुँझलाकर बोले, तुम समझे नहीं
    हमें तुम्हारा अनधिकृत रूप से अर्जित अर्थ चाहिए
    मैं मुसकाकर बोला, अर्थ मेरी नई कविताओं में है
    तुम्हें मिल जाए तो ढूँढ़ लो।

    (1) पद्यांश में उल्लेखित भाव दर्शाने वाले शब्द : (2)
    (i) ........
    (ii) ........
    (iii) ........
    (iv) ........

    (2) पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए :
    (i) विलोम शब्द : (1)
    (1) अनधिकृत × ........ (2) पुरानी × ........
    (ii) समानार्थी शब्द : (1)
    (1) कनक – ........ (2) रजनी – ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    जिस गली में आजकल रहता हूँ – वहाँ एक आसमान भी है लेकिन दिखाई नहीं देता। उस गली में पेड़ भी नहीं हैं, न ही पेड़ लगाने की गुंजाइश ही है। मकान ही मकान हैं। इतने मकान कि लगता है मकान पर मकान लदे हैं। लंद-फंद मकानों की एक बहुत बड़ी भीड़, जो एक सँकरी गली में फँस गई और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। जिस मकान में रहता हूँ, उसके बाहर झाँकने से ‘बाहर’ नहीं सिर्फ दूसरे मकान और एक गंदी व तंग गली दिखाई देती है। चिड़ियाँ दिखती हैं, लेकिन पेड़ों पर बैठी या आसमान में उड़ती हुई नहीं। बिजली या टेलीफोन के तारों पर बैठी, मगर बातचीत करतीं या घरों के अंदर यहाँ-वहाँ घोंसले बनाती नहीं दिखतीं। उन्हें देखकर लगता मानो वे प्राकृतिक नहीं, रबड़ या प्लास्टिक के बने खिलौने हैं, जो शायद ही इधर-उधर फुदक सकते हों या चूँ-चूँ की आवाजें निकाल सकते हों।

    (1) उचित जोड़ियाँ मिलाइए : (2)
    [तालिका — अ | उत्तर | आ : गली – ........ ; मकान – ........ ; चिड़ियाँ – ........ ; भीड़ – ........ | प्लास्टिक का खिलौना, सँकरी, बहुत बड़ी, लंद-फंद]

    (2) ‘बढ़ता ध्वनि प्रदूषण मानव जीवन के लिए हानिकारक है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    अजी क्या कहिए, हाँ क्या कहिए।
    जिस मिट्टी में लक्ष्मीबाई जी, जन्मी थीं झाँसी की रानी।
    रजिया सुलताना, दुर्गावती, जो खूब लड़ी थीं मर्दानी।
    जन्मी थी बीबी चाँद जहाँ, पद्मिनी के जौहर की ज्वाला।
    सीता, सावित्री की धरती, जन्मी ऐसी-ऐसी बाला।
    गर डींग जनाब उड़ाएँगे, तो मजबूरन ताने सहिए, ताने सहिए, ताने सहिए।
    हम उस धरती की लड़की हैं ...........

    (1) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    [ऊपर के कोष्ठक में ‘‘भारत की मिट्टी में जन्मी शूर मर्दानी रानियाँ’’ तथा नीचे (1), (2), (3), (4) रिक्त स्थान]

    (2) ‘ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (14 अंक)

    (1) अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए। (1)

    सोना-चाँदी और भी महँगे होते जा रहे हैं।

    1 mark · See worked answer →

  9. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) काश!
    (ii) क्योंकि

    1 mark · See worked answer →

  10. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    शब्दसंधि-विच्छेदसंधि प्रकार
    ........महा + आत्मा........
    अथवा
    नमस्ते........ + ................

    1 mark · See worked answer →

  11. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) काकी घटनास्थल पर आ पहुँची।
    (ii) उसकी ननद रूठ गई।

    सहायक क्रियामूल क्रिया
    ................

    1 mark · See worked answer →

  12. (5) निम्नलिखित में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    क्रियाप्रथम प्रेरणार्थक रूपद्वितीय प्रेरणार्थक रूप
    भूलना................
    लिखना................

    1 mark · See worked answer →

  13. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) सीना तानकर खड़े रहना –
    अर्थ ........
    वाक्य ........

    (ii) मन तरंगायित होना –
    अर्थ ........
    वाक्य ........

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (बोलबाला होना, भयभीत होना)

    सार्वजनिक अस्पताल का खयाल आते ही मैं काँप उठा।

    1 mark · See worked answer →

  14. (7) निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारकों में से कोई एक कारक चिह्न पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) गोवा घूमने की योजना बनाई।
    (ii) मानू रेल से सपुराल चली गई।

    कारक चिह्नकारक भेद
    ................

    1 mark · See worked answer →

  15. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    केवल टीका नथुनी और बिछिया रख लिए थे

    1 mark · See worked answer →

  16. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) सातों तारे मंद पड़े। (अपूर्ण वर्तमानकाल)
    (ii) सरकार एक ही टैक्स लगाती है। (सामान्य भविष्यकाल)
    (iii) अली घर से बाहर चला जाता है। (पूर्ण भूतकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    वह बूढ़ी काकी पर झपटी और उन्हें दोनों हाथों से झटककर बोली।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) गाय ने दूध देना बंद कर दिया। (विस्मयार्थक वाक्य)
    (2) तुम्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। (आज्ञार्थक वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) रंगीन फूल की माला बहोत सुंदर लग रही थी।
    (ii) करामत अली ने रमजानी पर गाय के देखभाल का जिम्मेदारी सौंपी।
    (iii) कन्हैयालाल मिश्र जो बिड़ला के पुस्तक को पढ़ने लगे।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. सूचनाओं के अनुसार लेखन कीजिए : (26 अंक)

    (अ) (1) पत्रलेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए :

    राधा/राधेय जाधव, ‘शिवनेरी’, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मार्ग, मनमाड से अपनी सहेली/मित्र कमला/कमलेश जोशी, भारत कॉलनी, महात्मा गांधी मार्ग, संगमनेर को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखती/लिखता है।

    अथवा

    मोहन/मोहिनी शर्मा, 45, गुलमोहर कॉलनी, परभणी से व्यवस्थापक, हिरा बुक सेंटर, नागपुर को पुस्तकों की माँग करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्ननिर्मिति : (4 अंक)

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

    रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ। वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसे जमशेद जी टाटा ने स्थापित किया तथा उसे परिवार की कई पीढ़ियों ने विस्तृत रूप प्रदान किया।

    मुंबई में संपन्न टाटा परिवार में उनका जन्म हुआ। वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा के प्रपौत्र हैं। 1940 के मध्य रतन के माता-पिता में अलगाव हो गया, उस समय वे करीब सात वर्ष के तथा छोटा भाई पाँच वर्ष का था। दोनों भाइयों को उनकी दादी लेडी नवजबाई ने पाला। मुंबई के कैंपियन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद उन्होंने 1962 में कॉरनेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला व संरचनात्मक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ली। दिसंबर, 1962 में उन्होंने टाटा उद्योग समूह में कदम रखा। पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा स्टील में भेजा गया। उन्होंने कारीगरों के साथ काम करके काम की बारीकियाँ सीखीं। 1971 में वे नेल्को (NELCO) के डायरेक्टर-इंचार्ज नियुक्त हुए किंतु कंपनी उन दिनों वित्तीय संकट से घिरी थी। उन्होंने कंपनी को उच्च तकनीकी उत्पादों के निवेश का परामर्श दिया।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    छत्रपति शिवाजी विद्यालय, अकोला में मनाए गए ‘हिंदी दिन समारोह’ का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    एक लड़का – रेल-पटरी के किनारे-किनारे जाना – एक जगह रेल-पटरी उखड़ी हुई देखना – सोचना – दुर्घटना की आशंका – उसे टालने का तरीका ढूँढ़ना – दूर से गाड़ी को आते देखना – निर्णय लेना – ब्लेड से उँगली काटना – खून से कमीज रँगना – गाड़ी के पास आने पर कमीज का लहराना – गाड़ी का रुकना – लड़के का बेहोश हो जाना – गार्ड द्वारा उपचार करना – लड़के को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    [केंद्र में ‘‘क्रीडा साहित्य प्रदर्शनी’’; ऊपर — उद्घाटक; बाएँ — विशेषताएँ; दाएँ — संपर्क, पता; नीचे — स्थल, तिथि, समय]

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) फूल की आत्मकथा
    (2) मेरा भारत महान
    (3) नदी किनारे एक शाम।

    7 marks · See worked answer →

Maharashtra SSC Hindi (Second or Third Language) Board Paper March 2024

Full paper →
  1. 1. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    टाँग से ज्यादा फिक्र मुझे उन लोगों की हुई जो हमदर्दी जताने मुझसे मिलने आएँगे। ये मिलने-जुलने वाले कई बार इतने अधिक आते हैं और कभी-कभी इतना परेशान करते हैं कि मरीज का आराम हराम हो जाता है, जिसकी मरीज को खास जरूरत होती है। जनरल वार्ड का तो एक नियम होता है कि आप मरीज को एक निश्चित समय पर आकर ही तकलीफ दे सकते हैं किंतु प्राइवेट वार्ड, यह तो एक खुला निमंत्रण है कि ‘‘हे मेरे परिचितो, रिश्तेदारो, मित्रो! आओ, जब जी चाहे आओ, चाहे जितनी देर रुको, समय का कोई बंधन नहीं। अपने सारे बदले लेने का यही वक्त है।’’ बदले का बदला और हमदर्दी की हमदर्दी। मिलने वालों का खयाल आते ही मुझे लगा मेरी दूसरी टाँग भी टूट गई।

    मुझसे मिलने के लिए सबसे पहले वे लोग आए जिनकी टाँग या कुछ और टूटने पर मैं कभी उनसे मिलने गया था, मानो वे इसी दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब मेरी टाँग टूटे और कब वे अपना एहसान चुकाएँ। इनकी हमदर्दी में यह बात खास छिपी रहती है कि देख बेटा, वक्त सब पर आता है।

    दर्द के मारे एक तो मरीज को वैसे ही नींद नहीं आती, यदि थोड़ी-बहुत आ भी जाए तो मिलने वाले जगा देते हैं—खास कर वे लोग जो सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं।

    (1) निम्नलिखित वाक्य पूर्ण कीजिए : (2)
    (i) मरीज का आराम हराम तब हो जाता है जब .........
    (ii) जब मिलने वालों का खयाल लेखक को आता है तब .........

    (2) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) हमदर्दी जताने वालों की फिक्र करने वाला—
    (ii) लेखक को परेशान करने वाले—
    (iii) मरीज को मिलने के संबंध में यहाँ समय का बंधन पाला जाता है—
    (iv) मरीज को इसके कारण नींद नहीं आती—

    (3) (i) गद्यांश में आई हुई एक समानार्थी शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए। (1)
    (ii) गद्यांश में प्रयुक्त दो उर्दू शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) ........ (2) ........

    (4) ‘आराम हराम है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  2. 1. (आ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (8 अंक)

    अभी समाज में यह चल रहा है कि बहुत से लोग अपनी आजीविका शरीर श्रम से चलाते हैं और थोड़े बौद्धिक श्रम से। जिनके पास संपत्ति अधिक है, वे आराम में रहते हैं। अनेक लोगों में श्रम करने की आदत भी नहीं है। इस दशा में उक्त नियम का अमल होना दूर की बात है फिर भी उसके पीछे जो तथ्य है, वह हमें स्वीकार करना चाहिए भले ही हमारी दुर्बलता के कारण हम उसे ठीक तरह से न निभा सकें क्योंकि आजीविका की साधन-सामग्री किसी-न-किसी के श्रम बिना हो ही नहीं सकती। इसलिए बिना शरीर श्रम किए उस सामग्री का उपयोग करने का न्यायोचित अधिकार हमें नहीं मिलता। अगर पैसे के बल पर हम सामग्री खरीदते हैं तो उस पैसे की जड़ भी अंत में श्रम ही है।

    धनिक लोग अपनी ज्यादा संपत्ति का उपयोग समाज के हित में ट्रस्टी के तौर पर करें। संपत्ति दान यज्ञ और भूदान यज्ञ का भी आखिर आशय क्या है ? अपने पास आवश्यकता से जो कुछ अधिक है, उसपर हम अपना अधिकार न समझकर उसका उपयोग दूसरों के लिए करें।

    यह भी बहस चलती है कि धनिकों के दान से सामाजिक उपयोग के अनेक बड़े-बड़े कार्य होते हैं जैसे कि अस्पताल, विद्यालय आदि।

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) समाज में अपनी आजीविका बहुत से लोग इससे चलाते हैं—
    (ii) समाज में अपनी आजीविका थोड़े लोग इससे चलाते हैं—
    (iii) आराम में रहने वाले लोगों के पास यह अधिक है—
    (iv) अनेक लोगों में इसकी आदत नहीं है—

    (2) कृति पूर्ण कीजिए : (2)
    (i) [केंद्र में ‘गद्यांश में उल्लेखित यज्ञ’ और नीचे दो रिक्त कोष्ठक]
    (ii) [केंद्र में ‘धनिकों के दान से होने वाले सामाजिक कार्य’ और नीचे दो रिक्त कोष्ठक]

    (3) (i) सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (1)
    [तालिका : उपसर्गयुक्त शब्द | ← श्रम → | प्रत्यययुक्त शब्द]
    (ii) गद्यांश में प्रयुक्त शब्दयुग्म ढूँढ़कर उसका अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए। (1)

    (4) ‘करोगे दान पाओगे समाधान’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    8 marks · See worked answer →

  3. 1. (इ) निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    सन् 1911 में, सत्येंद्रनाथ ने उच्चतर माध्यमिक की विज्ञान की परीक्षा दी और प्रथम आए। मेघनाथ साहा ने ढाका कॉलेज से परीक्षा दी थी और वरीयता क्रम में वे दूसरे स्थान पर थे। निखिल रंजन सेन ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    सत्येन, निखिल रंजन और मेघनाथ साहा ने विज्ञान स्नातक की पढ़ाई के लिए गणित को चुना। वार्षिक परीक्षा में सत्येंद्र प्रथम आए, मेघनाथ द्वितीय और निखिल रंजन तृतीय। सन् 1915 की विज्ञान स्नातकोत्तर की परीक्षा में भी ऐसा ही परिणाम आया।

    जल्द ही सत्येन विश्वविद्यालय में ‘चौदह चश्मों वाले लड़के’ के रूप में मशहूर हो गए। वह अपना खाली समय अपने सहपाठियों और निचली कक्षाओं में पढ़ रहे मित्रों को पढ़ाने में व्यतीत करते थे। वह उन्हें हरीश सिन्हा के घर पर पढ़ाते थे। नरेंद्रनाथ राय और दिलीप कुमार राय को इन कक्षाओं से बहुत लाभ हुआ। इसी दौरान सत्येन ‘सबूज पत्र’ नामक दल से सक्रिय रूप से जुड़ गए। दल के सदस्य प्रमथा चौधरी के घर पर इकट्ठे होते थे।

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    (i) ढाका कॉलेज से परीक्षा में
    [द्वितीय स्थान पाने वाले] ........ [तृतीय स्थान पाने वाले] ........
    (ii) गद्यांश में उल्लेखित
    [दल] ........ [सदस्य] ........

    (2) ‘ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  4. 2. (अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    किसी का हमने छीना नहीं, प्रकृति का रहा पालना यहीं
    हमारी जन्मभूमि थी यहीं, कहीं से हम आए थे नहीं।.........
    चरित थे पूत, भुजा में शक्ति, नम्रता रही सदा संपन्न
    हृदय के गौरव में था गर्व, किसी को देख न सके विपन्न।
    हमारे संचय में था दान, अतिथि थे सदा हमारे देव
    वचन में सत्य, हृदय में तेज, प्रतिज्ञा में रहती थी टेव।
    वही है रक्त, वही है देश, वही सहास है, वैसा ज्ञान
    वही है शांति, वही है शक्ति, वही हम दिव्य आर्य संतान।
    जिएँ तो सदा इसी के लिए, यही अभिमान रहे यह हर्ष
    निछावर कर दें हम सर्वस्व, हमारा प्यारा भारतवर्ष।

    (1) उत्तर लिखिए : (2)
    [तालिका : वचन में | संचय में | भुजा में | प्रतिज्ञा में — नीचे चार रिक्त स्थान]

    (2) (i) पद्यांश से विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    ........ × ........
    (ii) निम्नलिखित शब्दों के वचन पहचानकर लिखिए : (1)
    (1) भारत — ........ (2) भुजाएँ — ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  5. 2. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (6 अंक)

    घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा॥
    दामिनि दमक रहहिं घन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं॥
    बरषहिं जलद भूमि निअराएँ। जथा नवहिं बुध विद्या पाएँ॥
    बूँद अघात सहहिं गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसे॥
    छुद्र नदी भरि चली तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई॥
    भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहिं माया लपटानी॥
    समिटि-समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा॥
    सरिता जल जलनिधि महुँ जाई। होई अचल जिमि जिव हरि पाई॥

    (1) निम्नलिखित विधान सत्य अथवा असत्य पहचानकर लिखिए : (2)
    (i) उपर्युक्त पद्यांश में शिशिर ऋतु का वर्णन किया है → ........
    (ii) श्री राम जी का मन डर रहा है → ........
    (iii) दुष्ट व्यक्ति का प्रेम स्थिर नहीं होता है → ........
    (iv) सद्गुण एक-एक करके अपने आप सज्जन व्यक्ति के पास आ जाते हैं → ........

    (2) (i) निम्नलिखित शब्दों के लिए पद्यांश में प्रयुक्त शब्द ढूँढ़कर लिखिए : (1)
    (1) दुष्ट — ........ (2) विद्वान — ........
    (ii) निम्नलिखित शब्दों के लिंग पहचानकर लिखिए : (1)
    (1) बूँद → ........ (2) गिरि → ........

    (3) उपर्युक्त पद्यांश से क्रमशः किन्हीं दो पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    6 marks · See worked answer →

  6. 3. (अ) निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    इस वर्ष बड़ी भीषण गर्मी पड़ रही थी। दिन तो अंगारे से तपे रहते ही थे, रातों में भी लू और उमस से चैन नहीं मिलता था। सोचा इस लिजलिजे और घुटनभरे मौसम से राहत पाने के लिए कुछ दिन पहाड़ों पर बिता आएँ।

    अगले सप्ताह ही पर्वतीय स्थल की यात्रा पर निकल पड़े। दो-तीन दिनों में ही मन में सुकून-सा महसूस होने लगा था। वहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे पहाड़ गर्व से सीना ताने खड़े, दीर्घता सिद्ध करते वृक्ष, पहाड़ों की नीरवता में हल्का-सा शोर कर अपना अस्तित्व सिद्ध करते झरने, मन बदलाव के लिए पर्याप्त थे।

    उस दिन शाम के वक्त झील किनारे टहल रहे थे। एक भुट्टेवाला आया और बोला–‘‘साब, भुट्टा लेंगे। गरम-गरम भूनकर मसाला लगाकर दूँगा। सहज ही पूछ लिया–‘‘कितने का है ?’’

    ‘‘पाँच रुपये का।’’

    ‘‘क्या? पाँच रुपये में एक भुट्टा। हमारे शहर में तो दो रुपये में एक मिलता है, तुम तीन ले लो।’’

    (1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)
    [संजाल : केंद्र में ‘लेखक के मन को सुकून देने वाले प्राकृतिक घटक’, चारों ओर चार रिक्त कोष्ठक]

    (2) ‘प्रकृति मन को प्रसन्न करती है’ विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  7. 3. (आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए : (4 अंक)

    काँटों के बीच
    खिलखिलाता फूल
    देता प्रेरणा।

    भीतरी कुंठा
    आँखों के द्वार से
    आई बाहर।

    खारे जल से
    धुल गए विषाद
    मन पावन।

    (1) उचित जोड़ियाँ मिलाइए : (2)
    [तालिका : ‘अ’ — (i) खिलखिलाता फूल (ii) भीतरी (iii) खारा (iv) पावन; ‘आ’ — विषाद, जल, प्रेरणा, कुंठा, मन]

    (2) ‘काँटों के बीच खिलनेवाला फूल प्रेरणा देता है’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

    4 marks · See worked answer →

  8. 4. (1) निम्नलिखित वाक्य में अधोरेखांकित शब्द का शब्दभेद पहचानकर लिखिए : (1)

    क्या तुम कॉलेज में पढ़ी हो ?

    1 mark · See worked answer →

  9. 4. (2) निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) धीरे-धीरे
    (ii) लेकिन

    1 mark · See worked answer →

  10. 4. (3) कृति पूर्ण कीजिए : (1)

    शब्द – ........; संधि-विच्छेद – महा + आत्मा; संधि भेद – ........

    अथवा

    शब्द – दुस्साहस; संधि-विच्छेद – ........ + ........; संधि भेद – ........

    1 mark · See worked answer →

  11. 4. (4) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए : (1)

    (i) हम आगे बढ़ गए।
    (ii) मैंने दरवाजा खोल दिया।

    [तालिका : सहायक क्रिया | मूल क्रिया]

    1 mark · See worked answer →

  12. 4. (5) निम्नलिखित में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए : (1)

    [तालिका : क्रिया | प्रथम प्रेरणार्थक रूप | द्वितीय प्रेरणार्थक रूप]
    चलना ........ ........
    मिलना ........ ........

    1 mark · See worked answer →

  13. 4. (6) निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (1)

    (i) टाँग अड़ाना
    (ii) गला फाड़ना

    अथवा

    अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए :

    (काँप उठना; हाथ फेरना)

    रोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर माँ स्नेह करने लगी।

    1 mark · See worked answer →

  14. 4. (7) निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारकों में से कोई एक कारक पहचानकर उसका भेद लिखिए : (1)

    (i) मकान पर मकान लदे हैं।
    (ii) रामस्वरूप इशारे के लिए खाँसते हैं।

    कारक चिह्न | कारक भेद

    1 mark · See worked answer →

  15. 4. (8) निम्नलिखित वाक्य में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए : (1)

    हाँ मेरे पास बहुत से पत्र आते हैं

    1 mark · See worked answer →

  16. 4. (9) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए : (2)

    (i) मानू को ससुराल पहुँचाने मैं ही जाता हूँ। (सामान्य भविष्यकाल)
    (ii) दोनों ही देर तक फूट-फूटकर रोते रहे। (अपूर्ण भूतकाल)
    (iii) वे पुस्तक शांति से पढ़ते हैं। (पूर्ण वर्तमानकाल)

    2 marks · See worked answer →

  17. 4. (10) (i) निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए : (1)

    मोटे तौर पर दो वर्ग किए जा सकते हैं।

    (ii) निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए : (1)

    (1) परिचय के बिना किसी को दाखिल करना चाहिए। (निषेधार्थक वाक्य)
    (2) थोड़ी बातें हुईं। (प्रश्नार्थक वाक्य)

    2 marks · See worked answer →

  18. 4. (11) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए : (2)

    (i) घर में तख्त के रखे जाने का आवाज आता है।
    (ii) करामत अली के आँखों में आँसू उतर आई।
    (iii) ठीख उसी समय रूपा की आँखें खुला।

    2 marks · See worked answer →

  19. 5. (अ) (1) पत्रलेखन : (5 अंक) (सूचना :– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए :

    राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सुयश शर्मा ‘नंदनवन’ कालोनी, नांदेड़ को योग के महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

    अथवा

    अनिकेत/अनिशा सोनवणे, गांधी मार्ग, सांगली से मा. व्यवस्थापक, मीरा स्पोर्ट्स, आज़ाद चौक, सातारा को क्रिकेट खेल सामग्री की माँग करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

    5 marks · See worked answer →

  20. 5. (अ) (2) गद्य आकलन – प्रश्ननिर्मिति : (4 अंक)

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों :

    वाणी ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई एक बड़ी देन है। वह मनुष्य के चिंतन का फलित है और उसका साधन भी। चिंतन के बगैर वाणी नहीं और वाणी के बगैर चिंतन नहीं और दोनों के बगैर मनुष्य नहीं।

    मनुष्य के जीवन का समाधान वाणी के संयम और उसके सदुपयोग पर निर्भर है। मनुष्य के सारे चिंतनशास्त्र वाणी पर आधारित हैं। दर्शनों का सारा प्रयास विचारों को वाणी में ठीक-से पेश करने के लिए रहा है। वाणी विचार का शरीर है। कोई खास विचार किसी खास शब्द में ही समता है। इसलिए गंभीर चिंतन करने वाले निश्चित वाणी की खोज करते रहते हैं।

    पतंजलि के बारे में कहते हैं कि उसने चित्तशुद्धि के लिए योगसूत्र लिखे, शरीरशुद्धि के लिए वैद्यक लिखा और वाक्शुद्धि के लिए व्याकरण महाभाष्य लिखा।

    4 marks · See worked answer →

  21. 5. (आ) (1) वृत्तांत लेखन : (5 अंक)

    गुरुकृपा विद्यालय, बीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

    (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

    5 marks · See worked answer →

  22. 5. (आ) (1) अथवा – कहानी लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए :

    एक गाँव – होशियार लड़कियाँ – गाँव में पानी का अभाव – लड़कियों का घर के कामों में सहायता करना – दूर से पानी लाना – पढ़ाई के लिए कम समय मिलना – लड़कियों का पानी की समस्या पर चर्चा करना – समस्या सुलझाने का उपाय – गाँव वालों की सहायता से प्रयोग करना – सफलता पाना।

    5 marks · See worked answer →

  23. 5. (आ) (2) विज्ञापन लेखन : (5 अंक)

    निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए :

    क्रीडा शिविर → स्थान, तिथि, समय • उद्घाटक, तज्ज्ञ मार्गदर्शक • विशेषताएँ • प्रवेश शुल्क • संपर्क, पता

    5 marks · See worked answer →

  24. 5. (इ) निबंध लेखन : (7 अंक)

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए :

    (1) किसान की आत्मकथा
    (2) हमारी सैर
    (3) यदि पुस्तकें न होतीं.........

    7 marks · See worked answer →

Have an older board paper (2023, 2022…)? The board's website only has the last three years. Upload the printed paper and we'll add full solutions. You get 30 study points when it's approved. Upload a paper